हाईटेक पुलिसिंग की निकली हवा, 24 घंटे में चार हत्याएं

Policeman shot

  हाईटेक पुलिसिंग की निकली हवा,  राजेश्वरी व रामकरन के बाद अब मां-बेटे की हत्या

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी की कुल्हाड़ी से काटकर पति राजेश रावत कर दी हत्या। यह मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन की उसी के 17 वर्षीय बेटे लव कुश ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया।

दोनों सनसनीखेज मामले में पुलिस नामजद कातिलों को खोज भी नहीं पाई थी कि मोहनलालगंज क्षेत्र में ही बदमाशों ने 50 वर्षीय रेशमा बानो और उसके 18 वर्षीय बेटे शादाब की गला कसकर मौत की नींद सुला दिया। 24 घंटों के भीतर हुई चार लोगों की हत्या से साफ हो गया है कि अब बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रहा है। इन घटनाओं ने हाईटेक पुलिस के सतर्कता के दावों के अलावा शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों को सीसीटीवी से लैस किए जाने के दावों की भी पोल खोल दी है।

राजधानी लखनऊ में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने तथा उन्हें दबोचने के लिए हर इलाके को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का दावा किया गया था। तत्कालीन अफसरों से लेकर वर्तमान पुलिस के आलाधिकारियों ने सभी थानेदारों को अपने-अपने इलाकों में कैमरे लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

अफसरों का फरमान जारी होते ही अधीनस्थों ने अमल भी किया और गली-कूचों से लेकर प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इनमें से अधिकांश सीसीटीवी कैमरों को रतौंधी की बीमारी लग गई है यही वजह है कि अपना या फिर गैर घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकलते हैं और सीसीटीवी कैमरे देखता रह जाता है। मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित सिसेंडी गांव निवासी रेशमा बानो और उनके 18 वर्षीय बेटे शादाब को मारकर जिस तरह से फुर्र हुए उससे पुलिस के दावों की पोल खुल गई।

READ MORE

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे मथुरा-काशी पर क्या सोचते?

हर नवें भारतीय पर कैंसर का खतरा !

Spread the love

Thakurganj cattle slaughter case
Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More
Thailand school shooting
Crime News International

थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने आठ लोगों की जान ली

पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग की, फिर सुसाइड Thailand school shooting: थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के छात्र ने फायरिंग कर दी। इससे तीन शिक्षक और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। फिर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली […]

Spread the love
Read More
Car fire incident
Crime News Uttar Pradesh

BKT  में दर्दनाक हादसा कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास हुई घटना का मामला हादसा या फिर कोई और वजह, कितने लोग कार में सवार थे यह पता नहीं चल सका ए अहमद सौदागर Car fire incident in BKT: BKT थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाजार के पास सड़क किनारे मारूति कार में अचानक आग लग […]

Spread the love
Read More