लखनऊ में विमान से टकराया पक्षी

Lucknow Airport Bird Strike

दुबई से आ रही थी उड़ान, सभी 163 सवार यात्री सुरक्षित

Lucknow Airport Bird Strike :  शनिवार सुबह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब दुबई से लखनऊ आ रहे विमान से लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। पायलट की सूझबूझ और सतर्कता से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट FD-443 का निर्धारित आगमन समय सुबह 6:35 बजे था। हालांकि खराब मौसम के कारण विमान करीब 38 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंचा। एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया।

यह भी पढ़ें

CM डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का जलवा, पूरे प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह

 

पक्षी टकराने के बावजूद पायलट ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा और विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार दिया। इसके बाद विमान में सवार 163 यात्रियों और सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल विमान का तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पक्षी से टकराने के कारण विमान को कोई नुकसान हुआ है या नहीं। एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

मंदिर की हुंडियों से कितनी रकम उड़ी, कब पता चलेगी हकीकत?

वियतनाम में 15 भारतीय टूरिस्ट की मौत

एक ही रात में खत्म हुए दो परिवार

 

 

Spread the love

Uttar Pradesh

बारावफात का जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार मातहतों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश ए अहमद सौदागर Barawafat procession : 12 रबी उल अव्वल यानी बारावफात के मौके पर मंगलवार को सुन्नी समुदाय का जुलूस सुबह अमीनाबाद स्थित झंडे वाला पार्क से शुरू होकर ऐशबाग ईदगाह पर […]

Spread the love
Read More
Yogi
homeslider Politics Uttar Pradesh

युवाओं के लिए खुशखबरी, एक लाख को छह माह में ही नौकरीः योगी

One lakh jobs : मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में नवचयनित 3446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) व 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि सरकार ने नौ साल में लगभग 9.30 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

7,968 करोड़ रुपये से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को मिलेगी तेज कनेक्टिविटी, प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से आवागमन होगा सुगम Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से […]

Spread the love
Read More