IPL 2027 : IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को इसकी आधिकारिक घोषणा की। आईपीएल 2027 मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक 20वां सीजन होगा। ऐसे खास मौके पर रोहित की कप्तान के रूप में वापसी को टीम और प्रशंसकों के लिए अहम माना जा रहा है।
रोहित की कप्तानी में मुंबई ने जीते पांच IPL खिताब
रोहित शर्मा साल 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने 2013 से 2023 तक टीम की कप्तानी की। उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। उनका नेतृत्व और टीम के खिलाड़ियों के साथ तालमेल फ्रेंचाइजी की सफलता का अहम हिस्सा रहा है।
नीता अंबानी ने रोहित की वापसी पर जताई खुशी
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मुंबई इंडियंस के 20वें सीजन में रोहित को एक बार फिर टीम की कमान संभालते देखना हम सभी के लिए बेहद खास है। रोहित के साथ मुंबई इंडियंस का सफर कई यादगार पलों से भरा रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह नया अध्याय रोहित, हमारी टीम और करोड़ों प्रशंसकों को गर्व करने के और भी कई मौके देगा।”
आकाश अंबानी ने भी रोहित के नेतृत्व पर जताया भरोसा
मुंबई इंडियंस के आकाश अंबानी ने कहा कि टीम और प्रशंसकों के साथ रोहित का रिश्ता बेहद खास है। उनके अनुभव और नेतृत्व को लेकर फ्रेंचाइजी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि टीम ऐसा क्रिकेट खेलना चाहती है, जिस पर उसके प्रशंसकों को गर्व हो।
कप्तानी मिलने पर क्या बोले रोहित शर्मा?
कप्तानी में वापसी पर रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके जीवन का अहम हिस्सा रही है और इस टीम की कप्तानी करना हमेशा गर्व की बात रही है। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि हम मिलकर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। मैं 20वें सीजन और आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं। हमारा ध्यान अपने अंदाज में क्रिकेट खेलने, एकजुट होकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा।”
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढे
छोटे कारोबारियों तक वित्तीय सुविधाएं पहुंचाने की सारथी फाइनेंस की अनूठी पहल
हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार
नेपाल के कैसिनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खिलाने का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
गुरु रविदास जी के विचारों से बनेगा समरस और समानतापूर्ण समाज : केशव मौर्य
