दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत, एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट; फ्लाइट्स पर पड़ सकता है असर

Rain in Delhi

Rain in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। राजधानी और आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ सकता है। इसे देखते हुए एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें। एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण आने और जाने वाली उड़ानों के संचालन पर असर पड़ने की संभावना है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें।

एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा कि खराब मौसम के कारण दिल्ली से जुड़ी उड़ानों में देरी या बदलाव हो सकता है। यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए फ्लाइट की स्थिति की जानकारी पहले ही प्राप्त करने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने की स्थिति में एयरपोर्ट पहुंचने में भी समय लग सकता है, इसलिए यात्रियों को ट्रैफिक और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए घर से निकलने की अपील की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगले पांच दिनों तक राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली का तापमान लगभग 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

सात  से नौ जुलाई तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए सात या आठ और नौ जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाकों में रहेगा असर

मौसम विभाग के जिलेवार अनुमान के अनुसार, दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। इनमें नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और साउथ ईस्ट दिल्ली शामिल हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

वायनाड में कुदरत का कहर! पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहा, सड़क और इलाका मलबे में तब्दील

इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी ने याद किए पुराने रिश्ते, बोले- हमारी दोस्ती अनमोल है

मलक्का के मुहाने पर भारत की रणनीतिक चाल, सबांग पोर्ट बनेगा हिंद महासागर का नया ‘होर्मुज’

प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी, बोले- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं’

Spread the love

3 thoughts on “दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत, एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट; फ्लाइट्स पर पड़ सकता है असर”

Comments are closed.

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More