दो संस्कृतियों का अद्भुत संगमः अमेरिका में बिखरे भारतीय कला के रंग

Indian Culture

शाश्वत तिवारी

Indian Culture :  न्यूयॉर्क के विश्व प्रसिद्ध कार्नेगी हॉल का मुख्य ‘स्टर्न ऑडिटोरियम’ भारतीय कला और जीवंत संस्कृति के अनूठे रंग में सराबोर हो उठा। अवसर था ‘ऑल-इंडियन डांस फेस्टिवल 2026’ का, जिसमें 387 युवा कलाकारों ने भारत की समृद्ध शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियों की एक शानदार सामूहिक प्रस्तुति देकर वैश्विक मंच पर इतिहास रच दिया। दो घंटे चले इस भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ को देखने के लिए करीब 2,800 दर्शक मौजूद थे।

यह ऐतिहासिक आयोजन न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास और फिलाडेल्फिया के प्रमुख गैर-लाभकारी नृत्य संगठन ‘थ्री अक्षा’ की संस्थापक व प्रसिद्ध नृत्यांगना विजी राव के संयुक्त प्रयासों द्वारा आयोजित किया गया। यह महोत्सव अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ (4 जुलाई) के ठीक एक दिन बाद आयोजित किया गया। इस टाइमिंग ने कार्यक्रम में भारत-अमेरिका के प्रगाढ़ होते सांस्कृतिक संबंधों का एक अनूठा और गहरा एंगल जोड़ दिया। इस मंच ने यह साबित किया कि कला किस तरह दोनों लोकतांत्रिक देशों के नागरिकों और प्रवासी समाज को आपस में जोड़ती है।

यह भी पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत, एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट; फ्लाइट्स पर पड़ सकता है असर

कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकांश कलाकार अमेरिका (न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया और डेलावेयर) में ही जन्मे और पले-बढ़े भारतीय-अमेरिकी मूल के युवा थे। इसके बावजूद, उनके द्वारा प्रस्तुत कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, मोहिनीअट्टम जैसे शास्त्रीय रूपों तथा गरबा व भांगड़ा जैसे लोक नृत्यों की शुद्धता और लय ने उपस्थित अमेरिकी व वैश्विक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य राजदूत बिनया श्रीकांत प्रधान ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इन युवा प्रवासी कलाकारों ने अपनी कला से 5,000 साल पुरानी भारतीय सभ्यता की गहराई, विविधता और उसकी निरंतरता को वैश्विक मंच पर जीवंत रखा है।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कॉन्सुलेट ने ‘थ्री अक्ष’ और विजी राव के साथ मिलकर भारत के सभी क्षेत्रों की विभिन्न नृत्य शैलियों को वैश्विक मंच पर एक साथ लाने का काम किया। कॉन्सुल जनरल बिनया श्रीकांत ने भारतीय संस्कृति की गहराई, विविधता और जीवंत निरंतरता पर प्रकाश डाला और कलाकारों, नृत्य विद्यालयों तथा कलाकारों के माता-पिता/परिवार के सदस्यों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया। महावाणिज्य दूतावास ने आगे कहा इस महोत्सव ने न केवल भारतीय नृत्य की विविधता को प्रदर्शित किया, बल्कि अमेरिका के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने में भारतीय प्रवासियों के अमूल्य सांस्कृतिक योगदान को भी रेखांकित किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत, एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट; फ्लाइट्स पर पड़ सकता है असर

मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू कार खाई में गिरी, दिल्ली के तीन युवकों की मौत, एक ICU में भर्ती

वायनाड में कुदरत का कहर! पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहा, सड़क और इलाका मलबे में तब्दील

 

 

Spread the love

India-Pakistan-China Trade
Business International

भारत की चीनी जरूरत पर पाकिस्तान की नजर, क्या पड़ोसी देश से होगी खरीदारी?

India-Pakistan-China Trade: भारत में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच पाकिस्तान के चीनी उद्योग ने इसे अपने लिए एक संभावित कारोबारी अवसर के रूप में देखना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के चीनी मिल मालिकों की ओर से अपनी अतिरिक्त चीनी भारत को निर्यात करने की संभावना तलाशने की मांग सामने आई है। हालांकि, […]

Spread the love
Read More
China Typhoon Maysak
International

चीन में तूफान मेसाक ने मचाई तबाही, 159 लोगों की मौत; 10 अब भी लापता

China Typhoon Maysak: चीन में करीब एक महीने पहले आए टाइफून मेसाक से भारी तबाही हुई है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी प्रांत में तूफान के कारण आई भीषण बारिश और बाढ़ में कम से कम 159 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
International

भारत की बढ़ी चिंता 22 भारतीय नाविकों पर मंडराया खतरा

दो जहाजों पर समुद्री लुटेरों का कब्जा Indian sailors hijacked: यमन और सोमालिया के समुद्री इलाकों से भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया। इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि, […]

Spread the love
Read More