प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी, बोले- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं’

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और रामभक्तों पर गोली चलवाते थे, उन्हें आज सनातन आस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।  CM ने कहा कि पिछले कुछ समय से विपक्ष द्वारा सनातन आस्था को लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पहले अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन का विरोध करती थीं, लेकिन अब अपना राजनीतिक रुख बदल रही हैं।

‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को अधिकार नहीं’

सीएम योगी ने कहा, “जब तुम्हारी सरकार थी, तब रामभक्तों पर गोली चलाते थे। कांग्रेस अदालत में कहती थी कि भगवान राम हुए ही नहीं। ऐसे लोगों को भगवान राम और सनातन आस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।” उन्होंने कहा कि अयोध्या में भूमि से जुड़े मामलों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) निष्पक्ष तरीके से जांच करेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

वक्फ और कांवड़ यात्रा का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर वक्फ संपत्तियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर हजारों हेक्टेयर जमीन के मामलों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी चुप रहती हैं, लेकिन अन्य मुद्दों पर लगातार बयान देती हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले इस यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाते थे और हिंदू त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती थी। उन्होंने पूछा कि क्या उस समय लोगों की धार्मिक आस्था आहत नहीं होती थी।

‘डबल इंजन सरकार में बदली प्रदेश की तस्वीर’

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के तहत उत्तर प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पलायन रुका है, कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और गरीबों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने किसी की जाति, धर्म या वोट बैंक देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम किया है।

सरकारी योजनाओं का भी किया उल्लेख

CM ने कहा कि राज्य में करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा और वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंदों को बिना किसी सिफारिश के आर्थिक सहायता देकर इलाज की सुविधा दी जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

जन्मदिन पार्टी का झांसा, होटल में ले जाकर नाबालिग से कथित दुष्कर्म; पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी, नेट्स में जमकर बहाया पसीना

गोविंदा को लेकर हुई टिप्पणी पर भड़कीं सुनीता आहूजा, शो में दिया करारा जवाब

भारत के लिए सम्मान का पल, PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

Spread the love

3 thoughts on “प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी, बोले- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं’”

Comments are closed.

Business homeslider Uttar Pradesh

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा फोन

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा Google का फोन New Delhi : अगर आप Google Pixel सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है। इस सेल में Google Pixel 10a […]

Spread the love
Read More
UP Elections 2027
Politics Uttar Pradesh

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर नजर

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर बड़ा फोकस Lucknow : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर कई दिनों से जारी सियासी अटकलों पर अब विराम लग गया है। समाजवादी पार्टी ने आखिरकार तीसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। सपा की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ एल्डिको तिराहे पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परिजनों का आरोप उनके बेटे की हत्या कर शव कस्बा चिनहट में फेंक दिया इंस्पेक्टर चिनहट के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम दो दिन पहले सृष्टि ज्वैलर्स के सामने संदिग्ध हालात में संदीप सोनी की मिली थी लाश ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कस्बा […]

Spread the love
Read More