ATM में कैश की किल्लत पर RBI सख्त, कई शहरों में खाली मिले ATM; बैंकों से मांगा पूरा डेटा

ATM Cash Shortage

ATM Cash Shortage : देश में डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बावजूद नकदी की जरूरत आज भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग रोजमर्रा के खर्च के लिए एटीएम पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से कई राज्यों के शहरों और कस्बों में ATM से कैश नहीं मिलने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जांच शुरू कर दी है और सभी बैंकों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

RBI ने मांगा ATM में उपलब्ध कैश का ब्योरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे टियर-दो शहरों और उससे छोटे कस्बों में ATM में उपलब्ध नकदी का पूरा विवरण उपलब्ध कराएं। केंद्रीय बैंक यह जानना चाहता है कि आखिर किन कारणों से कई इलाकों में ATM  लगातार खाली मिल रहे हैं और लोगों को नकदी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। RBI  यह भी जांच कर रहा है कि कहीं कुछ बैंकों ने छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत से कम नकदी तो उपलब्ध नहीं कराई या फिर समय पर ATM में कैश रिफिल नहीं किया गया। यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

क्यों खाली मिल रहे हैं ATM?

बैंकों का कहना है कि केवल कुल नकदी का आंकड़ा देखकर स्थिति का सही आकलन नहीं किया जा सकता। बैंक अधिकारियों के अनुसार, रिजर्व में मौजूद सभी नोट ATM में नहीं डाले जा सकते। कटे-फटे, पुराने या खराब नोटों को मशीन में डालने की अनुमति नहीं होती, जिससे कई बार उपलब्ध नकदी होने के बावजूद ATM खाली दिखाई देते हैं। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में कैश की मांग अचानक बढ़ने, कैश लॉजिस्टिक्स में देरी और समय पर ATM  रिफिल नहीं होने जैसी समस्याएं भी नकदी संकट की वजह बन सकती हैं।

इन राज्यों में ज्यादा सामने आई समस्या

रिपोर्ट के अनुसार, ATM में नकदी की कमी का असर सबसे अधिक ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में देखने को मिला है। विशेष रूप से इन राज्यों से सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं—

  • आंध्र प्रदेश
  • तेलंगाना
  • कर्नाटक

इन राज्यों के कई कस्बों और छोटे शहरों में लोगों को लगातार ATM से नकदी नहीं मिलने की शिकायत करनी पड़ी है।

लोगों को हो रही परेशानी

लगातार खाली ATM मिलने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को एक एटीएम से दूसरे ATM तक भटकना पड़ रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाएं भी सीमित संख्या में होने के कारण परेशानी और बढ़ जाती है।  डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन देश की बड़ी आबादी अभी भी नकद लेनदेन पर निर्भर है। ऐसे में ATM में नियमित रूप से कैश उपलब्ध कराना बैंकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अब सभी की नजर RBI की जांच पर टिकी है। यदि जांच में किसी बैंक की लापरवाही सामने आती है, तो केंद्रीय बैंक उसके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू कार खाई में गिरी, दिल्ली के तीन युवकों की मौत, एक ICU में भर्ती

वायनाड में कुदरत का कहर! पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहा, सड़क और इलाका मलबे में तब्दील

इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी ने याद किए पुराने रिश्ते, बोले- हमारी दोस्ती अनमोल है

Spread the love

One thought on “ATM में कैश की किल्लत पर RBI सख्त, कई शहरों में खाली मिले ATM; बैंकों से मांगा पूरा डेटा”

Comments are closed.

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More