इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी ने याद किए पुराने रिश्ते, बोले- हमारी दोस्ती अनमोल है

PM Modi's visit to Indonesia

PM Modi’s visit to Indonesia : PM नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान वहां की संसद को संबोधित करते हुए भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ता केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी सांस्कृतिक और भावनात्मक साझेदारी पर आधारित है। PM  मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी खास टिप्पणी की और कहा कि यह संबंध किसी भी सीमा या दायरे में नहीं बांधा जा सकता।  इंडोनेशियाई संसद में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि वहां पहुंचना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इंडोनेशिया के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत को वह हमेशा याद रखेंगे।

‘दोस्ती और सम्मान पर कोई कॉपीराइट नहीं’

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो द्वारा कॉपीराइट का जिक्र किए जाने के बाद कहा कि प्यार, सम्मान, दोस्ती और आपसी विश्वास जैसी भावनाओं पर किसी का अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ उनकी दोस्ती कॉपीराइट की हर सीमा से आगे है। PM मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिलना उनके लिए गर्व और भावुक करने वाला क्षण है। उन्होंने इसे भारत के लोगों के प्रति इंडोनेशियाई जनता के स्नेह और सम्मान के रूप में स्वीकार किया।

विकास और सहयोग की नीति पर जोर

संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की नीति विस्तारवाद की नहीं बल्कि विकास और साझेदारी की रही है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सभी देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया भले ही भौगोलिक रूप से अलग दिखाई देते हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच समुद्र दूरी का कारण नहीं बल्कि जुड़ाव का माध्यम रहा है। समुद्री मार्गों ने दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत किया है।

आजादी के संघर्ष में साझा इतिहास

PM मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के स्वतंत्रता आंदोलनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को लगभग एक ही समय में आजादी मिली। इंडोनेशिया को 1945 में और भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिली। उन्होंने बताया कि आजादी के दौर में भारत ने इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन किया था। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय नेता बीजू पटनायक की भूमिका को भी याद किया, जिन्होंने इंडोनेशियाई नेताओं को सुरक्षित निकालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी, बोले- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं’

फिल्मों से दूर हुए राजीव वर्मा, अब भोपाल में परिवार और सुकून भरी जिंदगी को दे रहे हैं प्राथमिकता

जन्मदिन पार्टी का झांसा, होटल में ले जाकर नाबालिग से कथित दुष्कर्म; पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

गोविंदा को लेकर हुई टिप्पणी पर भड़कीं सुनीता आहूजा, शो में दिया करारा जवाब

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Today’s Horoscope मेष : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health International

तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल

New Delhi: साल 2026 के नोबेल पुरस्कार इन फिजियोलॉजी या मेडिसिन का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन वैज्ञानिकों कार्ल डाइसरॉथ , पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़े उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए सम्मानित किया गया है। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

वैश्विक एजेंडा तय करने में उभरती, मध्यम शक्तियों की अहम भूमिका

शाश्वत तिवारी New Delhi:  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित म्यूनिख लीडर्स मीटिंग (MLM) 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने वैश्विक व्यवस्था में आ रहे बदलावों को रेखांकित करते हुए उभरती और मध्यम शक्तियों (EMP) के बीच बढ़ते सहयोग और उनकी रणनीतिक भूमिका पर विशेष […]

Spread the love
Read More