वायनाड में कुदरत का कहर! पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहा, सड़क और इलाका मलबे में तब्दील

Wayanad Landslide : केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बीच एक बार फिर भूस्खलन की भयावह घटना सामने आई है। मेप्पाडी इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे आसपास का क्षेत्र मलबे से भर गया। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ का हिस्सा टूटते और सड़क पर खड़े वाहन मलबे के साथ बहते दिखाई दे रहे हैं। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह भूस्खलन वायनाड के कल्लाडी क्षेत्र में मीनाक्षी पुल के पास हुआ, जहां एक बड़े टनल निर्माण प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार अभियान चला रही हैं।

कैसे हुआ वायनाड में लैंडस्लाइड?

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। टनल निर्माण के दौरान बड़ी मात्रा में मिट्टी जमा हो गई थी। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मिट्टी का यह हिस्सा कमजोर हो गया और आसपास की पहाड़ी का एक बड़ा भाग अचानक खिसक गया।लैंडस्लाइड की चपेट में मजदूरों के लिए बनाए गए अस्थायी कैंप भी आ गए। इसके अलावा कामगारों को लाने-ले जाने वाली बसें और आसपास मौजूद अन्य ढांचे भी प्रभावित हुए। अचानक हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

2024 की त्रासदी की याद हुई ताजा

वायनाड में हुई इस घटना ने पिछले साल की विनाशकारी लैंडस्लाइड की यादें फिर से ताजा कर दी हैं। साल 2024 में जिले के मुंडक्कई और आसपास के क्षेत्रों में हुए भूस्खलन में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी और कई गांव तबाह हो गए थे। इस बार भी जिस इलाके में हादसा हुआ है, वह मुंडक्कई के नजदीक बताया जा रहा है। यह क्षेत्र पहले भी प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल रहा है। यहां कई होमस्टे और रिहायशी क्षेत्र मौजूद हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे और उन्होंने कई लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद फायर एंड रेस्क्यू टीम तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

वायनाड हादसे के बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर जलभराव, सड़क धंसने और बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते सावधानी और निगरानी बेहद जरूरी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी ने याद किए पुराने रिश्ते, बोले- हमारी दोस्ती अनमोल है

मलक्का के मुहाने पर भारत की रणनीतिक चाल, सबांग पोर्ट बनेगा हिंद महासागर का नया ‘होर्मुज’

प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी, बोले- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं’

फिल्मों से दूर हुए राजीव वर्मा, अब भोपाल में परिवार और सुकून भरी जिंदगी को दे रहे हैं प्राथमिकता

Spread the love

2 thoughts on “वायनाड में कुदरत का कहर! पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहा, सड़क और इलाका मलबे में तब्दील

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

यूपी में एग्रीगेटर नीति 2026 लागू, यात्रियों-ड्राइवरों के लिए नए मानक तय आवेदन से लाइसेंस तक स्पष्ट नियम, सुरक्षा जमा से कंपनियों की जवाबदेही तय ऐप आधारित यात्री परिवहन के साथ डिलीवरी-लॉजिस्टिक सेवाएं भी दायरे में ड्राइवरों के हित के लिए पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस Lucknow:  योगी […]

Spread the love
Read More
Crime News National State

बेंगलुरु में बड़ी कैश बरामदगी, कार से मिले नौ करोड़ रुपये

घर की तलाशी में मिले 1.3 करोड़ रुपये ₹9 crore in cash seized in Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में आयकर विभाग और पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का मामला सामने आया है। बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर जा रही एक कार से करीब नौ करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए […]

Spread the love
Read More
Insidious: Out of the Further
Entertainment homeslider

हिंदी में रिलीज हुई ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’, दर्शकों ने बताया कैसी है हॉरर फिल्म

Insidious: Out of the Further: हॉरर फिल्मों के चाहने वालों के लिए सिनेमाघरों में एक नई फिल्म रिलीज हो चुकी है। लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी ‘इंसिडियस’ की छठी कड़ी ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ 21 अगस्त को भारत में रिलीज हुई। फिल्म को हिंदी सहित अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। फिल्म […]

Spread the love
Read More