कनाडा में भारतीय युवक की दर्दनाक हत्या

जलती कार के अंदर मिला 25 वर्षीय तुषार शर्मा का शव

नया लुक ब्यूरो

Canada: भारत देश से सात समुंदर पार कनाडा कमाने पहुंचे एक युवक के दर्दनाक मौत की खबर आ रही है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली इलाके में एक घटना सामने आई है। यहां जलती हुई कार के अंदर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे लैंगली के रॉलिन्सन क्रेसेंट इलाके में एक वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लैंगली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

ये भी पढें

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, ₹1.29 लाख से नीचे आया भाव

आग बुझाने के दौरान आपातकालीन कर्मचारियों को कार के अंदर मानव अवशेष मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वाहन से मिले मानव अवशेषों की पहचान 25 वर्षीय तुषार शर्मा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, तुषार शर्मा कनाडा के सरे (Surrey) इलाके के निवासी थे।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तुषार की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार में आग कैसे लगी और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, ₹1.29 लाख से नीचे आया भाव

आजम खान को जेल से बाहर रहने की राहत, ED की याचिका खारिज

अखिलेश यादव के तिवारी हाता पहुंचने पर सियासी चर्चा तेज, विनय शंकर तिवारी से की मुलाकात

 

 

 

New Delhi
International

‘दक्षिण’ दिवस का संकल्प- ग्लोबल साउथ के विकास का सच्चा साथी भारत

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने विकासशील देशों के बीच आपसी सहयोग को नई ऊंचाई देने का आह्वान करते हुए ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में विकासशील देशों की अनुसंधान और सूचना प्रणाली (RIS) के अंतर्गत संचालित ‘ग्लोबल […]

Read More
Geneva
International

 भारत ने जिनेवा UN मुख्यालय को भेंट की ‘द गोल्डन सन’ कलाकृति

शाश्वत तिवारी Geneva: भारत ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (पैलेस डेस नेशंस) को एक ऐतिहासिक उपहार दिया है। भारत सरकार ने यहां नवनिर्मित ‘मेडिटेशन रूम’ (ध्यान कक्ष) के लिए “द गोल्डन सन” नामक एक भव्य और प्रतीकात्मक कलाकृति भेंट […]

Read More
International

रूस में बड़ा विमान हादसा: सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत

Russia Plane Crash: रूस में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में रूसी सेना का सैन्य परिवहन विमान An-12 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार चालक दल के सदस्यों समेत सभी 19 लोगों की मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि […]

Read More