बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़ों की बेरहमी से पिटाई

Couples in love

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Couples in love सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर टोला बैकुंठपुर में कथित प्रेमी जोड़े के साथ बंद कमरे में बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर सोनौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक और युवती को एंबुलेंस की मदद से सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

इसी बीच घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसे गांव के एक युवक द्वारा बनाए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि युवती अपने रिश्तेदारों के यहां पिछले लगभग 15 दिनों से बैकुंठपुर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती की मां के कहने पर गांव के दो युवक उसे बुलाने गए थे। देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने दोनों युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक समरधीरा के रहने वाले बताए गए हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग कमरे के भीतर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, घायल युवक खिड़की और जंगले के सहारे बाहर निकलकर खुद को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

वेनेजुएला संकट: ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बन भारत ने दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने हटाईं सभी सप्लाई पाबंदियां

Spread the love

2 thoughts on “बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़ों की बेरहमी से पिटाई”

Comments are closed.

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More