वेनेजुएला संकट: ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बन भारत ने दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश

First Responder

First Responder भारत ने उत्तरी वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद वहां राहत और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस मानवीय मिशन के तहत, भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमानों ने 41 सदस्यीय मेडिकल टीम, फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, दवाइयां, और दो भीष्ण क्यूब्स सहित लगभग 35 टन राहत सामग्री रवाना की है। वेनेजुएला में एक के बाद एक आए विनाशकारी भूकंप (तीव्रता 7.2 और 7.5) के बाद मची भारी तबाही के बीच भारत ने एक बार फिर वैश्विक ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की भूमिका निभाई है। स्पेनिश भाषा में ‘अमिस्ताद’ का अर्थ ‘दोस्ती’ होता है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 26 जून को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू हो गया है! आज भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान वेनेजुएला के लिए रवाना हुए, जो भूकंप के बाद वहां चल रहे राहत कार्यों में मदद के लिए ज़रूरी सहायता सामग्री ले जा रहे हैं। इस सहायता में भारतीय सेना की एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से ज़्यादा राहत सामग्री, दवाएं और मेडिकल उपकरण शामिल हैं, जिनमें दो ‘भीष्म क्यूब्स’ भी हैं। भारत इस मुश्किल समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

इंडियन आर्मी की मेडिकल टुकड़ी शुक्रवार दोपहर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से वेनेजुएला के लिए रवाना हुई। भारतीय सेना के प्रसिद्ध ’60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल’ की 41 सदस्यीय विशिष्ट चिकित्सा टीम में 9 सैन्य चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। यह टीम आपदा क्षेत्र में घायलों का आपातकालीन इलाज, ट्रॉमा मैनेजमेंट और जटिल सर्जरी करने में सक्षम है। ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ की सबसे बड़ी विशेषता भारत के ‘आरोग्य मैत्री प्रोजेक्ट’ के तहत निर्मित दो अत्याधुनिक स्वदेशी ‘भीष्म क्यूब’ का भेजा जाना है। यह एक मोबाइल, तेजी से तैनात होने वाला मॉड्यूलर फील्ड अस्पताल है, जो महज कुछ ही मिनटों में आपदा स्थल पर क्रियाशील हो जाता है। यह पोर्टेबल वेंटिलेटर, सर्जिकल टूल और ऑक्सीजन सपोर्ट से लैस है और एक समय में लगभग 200 मरीजों को गंभीर चिकित्सा सहायता दे सकता है।

यह पहला मौका नहीं है, जब भारत वैश्विक आपदा में संकटमोचक बनकर उभरा है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (दुनिया एक परिवार है) की नीति पर चलते हुए भारत ने अतीत में भी कई सफल अंतरराष्ट्रीय बचाव अभियान चलाए हैं। इनमें मुख्य तौर पर 2023 में तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के समय और म्यांमार में आए चक्रवात ‘मोचा’ के बाद तथा मुसीबत में घिरे अन्य कई देशों को त्वरित सहायता पहुंचाना शामिल है। इसके पहले 2015 में नेपाल में आए भीषण भूकंप के चंद घंटों के भीतर भारतीय वायुसेना और सेना ने वहां पहुंचकर अब तक का सबसे बड़ा विदेशी नागरिक राहत अभियान चलाया था। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने दुनिया के 100 से अधिक जरूरतमंद देशों को स्वदेशी वैक्सीन मुफ्त या बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराई थी।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेनेजुएला में आए इस भूकंप में अब तक 235 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 4,300 से अधिक लोग घायल हैं। इस कठिन समय में लगभग 14,300 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंच रही भारत की यह मदद दोनों देशों के गहरे द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाती है और वैश्विक मंच पर भारत को एक जिम्मेदार और संवेदनशील महाशक्ति के रूप में स्थापित करती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

दिवाली प्रदूषण पर बोले CM, धीरे-धीरे खत्म होगी समस्या

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के बाद वायु प्रदूषण को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने त्योहार के दौरान पटाखे चलाने और आतिशबाजी करने का बचाव करते हुए कहा कि दीपावली के कारण यदि प्रदूषण बढ़ा है तो वह धीरे-धीरे समाप्त भी हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने सवाल […]

Read More
UP Election 2027
homeslider Politics Uttar Pradesh

वादों की झड़ी-PDA के चक्रव्यूह से क्या अखिलेश की राह होगी आसान

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 समाजवादी पार्टी (SP) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव के लिए एक ऐतिहासिक परीक्षा बनने जा रहा है। पिछले एक दशक से अधिक समय से राज्य की सत्ता से बाहर चल रही SP के लिए यह चुनाव मात्र एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और वजूद की लड़ाई […]

Read More