संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा

    -ए अहमद सौदागर

लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को शिकायत दी है और गृह मंत्रालय व पंजाब पुलिस को भी ईमेल के जरिए जानकारी भेजी है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम के अनुसार 24 सितंबर की रात उन्हें कुलबीर सिंह सिद्धू नाम के व्यक्ति ने दो ऑडियो कॉल कर बम और रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की धमकी दी। कॉल पंजाबी भाषा में था। आचार्य का आरोप है कि धमकी देने वाले का संबंध आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल और जालंधर बम विस्फोट मामले से है।

इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुझे अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से कॉल आ रहे थे, जिन्हें मैं नहीं उठा रहा था। दो-तीन दिन पहले मुझे पंजाबी में एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला। यह संवेदनशील मामला है, इसलिए इसे आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। मेरा पूरा जीवन श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले ने कहा कि वह रॉकेट लॉन्चर से सबको उड़ा देगा। कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें देश को खालिस्तान में बदलना चाहती हैं और हिंदू-सिखों को अलग करना चाहती हैं, जबकि हिंदू और सिख एक ही माता की संतान हैं।
ग्राम एंचोडा कम्बोह में निर्माणाधीन कल्कि धाम के पीठाधीश्वर को मिली इस धमकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आचार्य ने धमकी का ऑडियो और नंबर यूपी पुलिस को सौंप दिया है।

ये भी पढें

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More