आज का राशिफल: शनिवार को सिंह और वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Today's Horoscope

शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए बड़े बदलावों और नए अवसरों का संकेत लेकर आया है। आज जहाँ ग्रहों की स्थिति वृषभ और सिंह राशि के जातकों के लिए धन लाभ और व्यापार विस्तार के योग बना रही है, वहीं मिथुन और धनु राशि के लोगों को भावनात्मक चुनौतियों और नकारात्मकता से बचने की सलाह दी गई है।


राजेन्द्र गुप्ता 

मेष : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। आप स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वृषभ : आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रुतबा बरकरार रख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है।

मिथुन : आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजो रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे, उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। हो सकता है, जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं। कठिन समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा।

कर्क : युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। एक निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होगा।

ये भी पढ़े

Masik Shivratri 2026 : आज रात महादेव की पूजा का सबसे श्रेष्ठ समय, भूलकर भी न करें ये गलतियां!

सिंह : कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे।

कन्या : आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनें।

तुला : अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नजरिये से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

ये भी पढ़े

महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा

वृश्चिक : विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोडऩे में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खुलकर खरीददारी करने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। अपने मूल्यों, सिद्धांतों पर अमल करें। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।

धनु : जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। अगर नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दु:खी होंगे। मिथुन राशि का व्यक्ति आपके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा।

ये भी पढ़े

गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

मकर : असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।

कुंभ : अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं। मकर राशि का व्यक्ति जीवन में उम्मीद की किरण लेकर सामने आएगा।

मीन : लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

ये भी पढ़े

पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा

भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट के निर्णय से संत समाज में खुशी की लहर

उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कुलदीप सेंगर को मिली राहत पर लगाई रोक

आज तक किसी ने न देखी थी और न सुनी थी ऐसी शादी

गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

Spread the love

One thought on “आज का राशिफल: शनिवार को सिंह और वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत”

Comments are closed.

New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
JP Nadda's health
homeslider National Politics

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

JP Nadda’s health: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल […]

Spread the love
Read More
Racism
Analysis homeslider

दूक से रैंप तक, बस्तर की बेटियों ने बदल दी नक्सलवाद की तस्वीर

Racism बस्तर की धरती पर सबसे बड़ी खबर अब यह नहीं है कि कितनी बंदूकें बरामद हुईं, कितने नक्सली मारे गए या कितनों ने आत्मसमर्पण किया। असली खबर वह तस्वीर है, जिसमें कभी जंगलों में हथियार लेकर चलने वाली महिलाएं रायपुर के मंच पर कोसा सिल्क पहनकर रैंप पर उतरती हैं। 7 अगस्त को राष्ट्रीय […]

Spread the love
Read More