फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन

पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी

ए अहमद सौदागर

Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान हवा में उड़ गया और इसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मलवा थाना क्षेत्र में हुई है। म
बताया जा रहा है कि यह मकान सूरज गुप्ता का जहां विस्फोट हुआ।
धमाका इतना अधिक था कि दो मंजिला भवन पूरी तरह से मलबे में बदल गई। आसपास के घरों में दरार आने की बात भी सामने आई है। इसमें चार लोगों की मौत की सूचना आ रही है। वहीं, हादसे में तीन व्यक्तियों के घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है।

गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय हुई घटना

गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में सीएमओ उदय भान सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। घटना में घायल दो का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इलाके में लोगों भूकंप जैसा अहसास हुआ। हादसे के कारण पड़ोस के दो घरों में दरार आने की भी सूचना है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर की दर्दनाक घटना का CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है।

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

SP ने दी जानकारी

SP अभिमन्यु मांगलिक ने घटना के संबंध में बताया कि शाम 5:30 बजे पुलिस को मामले के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों ने जानकारी दी कि इलाके में सिलेंडर फटा है। मलबे में लोग दबे हुए हैं। कुछ लोग घायल हैं। मामले की सूचना मिलते ही लोकल पीआरवी मौके पर पहुंची। स्थानीय थाना की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

SP ने कहा कि मौके पर पुलिस की टीम ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि अब तक मलबे से सात लोग निकाले गए हैं। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। तीन घायल हैं। इसमें एक घायल की स्थिति गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

SP अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि दो घायल को अधिक चोट नहीं आई है। उनका इलाज चल रहा है। उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। घटनास्थल पर फॉरेंसिक और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

पड़ोस के घरों पर भी इंपैक्ट

SP अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों में भी इसका प्रभाव पड़ा है। उन घरों की बीम में दरारें आ गई हैं। हालांकि, उन घरों में रहने वालों को जान-माल का नुकसान नहीं झेलना पड़ा है। एसपी ने कहा कि हमने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया है। मलबे के भीतर कुछ होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अभी हमने घटनास्थल पर बड़ी लाइटें लगवाई हैं। रात में मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान वहां लोगों की भी जांच की जाएगी, कोई दबा तो नहीं रह गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, INDIA गठबंधन में 50-50 फॉर्मूले की मांग

चाय पीने से पहले जान लें ये बातें, इन लोगों को हो सकती है परेशानी

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

‘लव एंड वॉर’ टीम ने रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाया

‘लव एंड वॉर’ टीम ने रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाया

 

Spread the love

One thought on “फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे पुलिस की प्रभावी पैरवी से अलग-अलग जिलों में 5 बड़े मामलों में कोर्ट ने 5 आरोपियों को सजा सुनाई है। यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गोरखनाथ के हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी नागेन्द्र को […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More