पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

पारा में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; CCTV DVR और बसुली बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow, 28 सितंबर 2026 को हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, CCTV DVR और वाई-फाई राउटर बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की शाम ग्राम भरोसा स्थित प्रकाश हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल्स दुकान के मालिक रामप्रकाश पर दुकान के अंदर घुसकर लोहे की बसुली से हमला किया गया था। हमले में रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल के बाद केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में वादिनी कंचन कुरील की तहरीर पर थाना पारा में मुकदमा अपराध संख्या 677/2026 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान वादिनी और घायल रामप्रकाश के बयानों, फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों तथा तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने घटना में ग्राम भरोसा निवासी जितेंद्र रावत उर्फ बऊआ की संलिप्तता बताई।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद अभियुक्त ने दुकान में लगे CCTV कैमरे का DVR और वाई-फाई राउटर निकालकर घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर डिघिया रोड की झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 238 की बढ़ोतरी की।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभियुक्त ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने बताया कि वह रामप्रकाश की दुकान के पास ही रहता है और उसे अपनी पत्नी के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार का संदेह था। इसी बात को लेकर वह नाराज था और 26 सितंबर की शाम रामप्रकाश को दुकान में अकेला पाकर उस पर बसुली से हमला कर दिया। हालांकि, ये आरोप और पूछताछ में बताए गए तथ्य पुलिस के कथन पर आधारित हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र रावत उर्फ बऊआ पुत्र स्वर्गीय रामपाल, निवासी ग्राम भरोसा, थाना पारा, लखनऊ, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से रक्तरंजित लोहे की बसुली, CP PLUS कंपनी का CCTV DVR और Rotech कंपनी का वाई-फाई राउटर/ONT उपकरण बरामद किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

18K, 22K या 24K गोल्ड? खरीदने से पहले ऐसे समझें सोने की शुद्धता और हॉलमार्क

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में नया मोड़, हाई कोर्ट में बनी सहमति; कार्रवाई के दौरान पथराव

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में नया मोड़, हाई कोर्ट में बनी सहमति; कार्रवाई के दौरान पथराव

लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा

अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास

छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास

 

 

Spread the love

One thought on “पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद”

Comments are closed.

Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे पुलिस की प्रभावी पैरवी से अलग-अलग जिलों में 5 बड़े मामलों में कोर्ट ने 5 आरोपियों को सजा सुनाई है। यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गोरखनाथ के हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी नागेन्द्र को […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More