बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

Circumstances

कांदा टिकैतगंज के चूड़ी वाली गली में हुई घटना का मामला

करीबियों की भूमिका पर संदेह, सोते समय की गई हत्या

ए अहमद सौदागर

Lucknow : राजधानी में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बंथरा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाजारखाला थाना क्षेत्र के कांदा टिकैतगंज में ठाकुरगंज निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मनोज के ऊपर किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। उनका खून से लथपथ शव सोमवार को घर के भीतर बाथरूम में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। हत्या के पीछे पुलिस करीबियों की भूमिका की आंशका जाहिर कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाजारखाला थाना क्षेत्र के कांदा टिकैतगंज के चूड़ी वाली गली में रहने वाले एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह माजरा देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा खुलवाकर भीतर दाखिल हुई तो देखा कि बाथरूम में उनका खून से लथपथ शव पड़ा है और उनके नाक व मुंह से खून निकल रहा था और कमरे में चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने ने अपनी जान बचाने के लिए बदमाशों से संघर्ष किया, लेकिन कातिलों के आगे घुटने टेक कर रह गए। इंस्पेक्टर बाजारखाला के मुताबिक मृतक मनोज कुमार रस्तोगी ठाकुरगंज क्षेत्र के मरी माता मंदिर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि घरवालों की मौजूदगी में छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पास के लोगों को नहीं लगी भनक

मनोज कुमार रस्तोगी का खून से लथपथ शव जिस मकान में मिला वह घनी आबादी के बीच है, लेकिन किसी को जरा भी भनक नहीं लग सकी। बताया जा रहा है कि आसपास में कई मकान हैं। पुलिस हत्या के पीछे करीबी लोगों की भूमिका पर संदेह व्यक्त कर रही है। पुलिस इस घटना की कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में नया मोड़, हाई कोर्ट में बनी सहमति; कार्रवाई के दौरान पथराव

WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर

Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज

अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

 

Spread the love

One thought on “बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला”

Comments are closed.

Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More
Crime News

पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

पारा में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; CCTV DVR और बसुली बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow, 28 सितंबर 2026 को हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, CCTV DVR […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार

तीन बकरियां, दो चार पहिया वाहन व 3300 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : चार पहिया वाहनों से घूम-घूमकर बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को आधा दर्जन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी […]

Spread the love
Read More