मिनटों में साफ करें चश्मा, देखें नई जैसी चमक

आजकल कमजोर नजर के कारण बड़ी संख्या में लोग चश्मा पहनते हैं। वहीं कुछ लोग अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए भी चश्मा लगाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर चश्मा  सही तरीके से साफ न किए जाएं तो देखने में परेशानी हो सकती है और आंखों पर भी दबाव पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार चश्मे के लेंस पर धूल, पसीना और उंगलियों के निशान जल्दी जमा हो जाते हैं। ऐसे में उसे सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी होता है। सबसे पहले चश्मा साफ करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें। इससे हाथों में मौजूद तेल और गंदगी हट जाती है और लेंस पर दाग पड़ने की संभावना कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चालक की मौत

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद चश्मे को हल्के गुनगुने पानी के नीचे रखें ताकि लेंस पर जमी धूल हट जाए। इसके बाद लेंस पर एक बूंद लेंस क्लीनर  डालें और उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे पूरे लेंस और फ्रेम पर फैला दें। अब चश्मे को फिर से साफ पानी से धो लें ताकि क्लीनर और गंदगी पूरी तरह हट जाए। इसके बाद एक साफ माइक्रोफ़ाइबर कपड़ा  से हल्के हाथों से पोंछकर सुखा लें। ध्यान रखने वाली बात यह है कि कई लोग चश्मा साफ करने के लिए शर्ट, रुमाल या दुपट्टे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से लेंस पर खरोंच पड़ सकती है और चश्मा जल्दी खराब हो सकता है। इसके अलावा चश्मे को सुरक्षित रखने के लिए उसे हमेशा हार्ड केस में रखना चाहिए। इससे चश्मे की लाइफ बढ़ती है और लेंस लंबे समय तक साफ बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें

उत्तर कोरिया का बड़ा सैन्य परीक्षण, किम जोंग उन ने समुद्र की ओर दागीं 10 मिसाइलें

Lifestyle

मच्छरों का आतंक कम करने के आसान घरेलू नुस्खे

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। मच्छरों के काटने से न सिर्फ रात की नींद खराब होती है बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। खासतौर पर डेंगू  और मलेरिया जैसी बीमारियां मच्छरों के कारण तेजी से फैलती हैं। अक्सर लोग मच्छरों से बचने […]

Read More
Lifestyle

लाल या चितरा? जानिए कौन सा राजमा जल्दी गलता है और किसका स्वाद होता है ज्यादा शानदार

भारतीय खाने में राजमा का अपना अलग ही स्थान है। खासतौर पर राजमा-चावल की डिश देश के कई हिस्सों में बेहद पसंद की जाती है। लेकिन स्वादिष्ट राजमा बनाने के लिए जरूरी है कि दाल अच्छी तरह से पकी और मुलायम हो। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि घंटों पकाने के बाद भी राजमा […]

Read More
Health homeslider Lifestyle

नींबू-मेथी का पानी, वेट लॉस से लेकर पाचन तक मिल सकते हैं कई फायदे

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोग अक्सर सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है Fenugreek (मेथी) और Lemon (नींबू) से बना पानी। आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह ड्रिंक शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकती है। खासतौर पर यदि इसे सुबह खाली पेट […]

Read More