भाजपा युवा मोर्चा में फायरिंग, अलीगढ़ में भारी तनाव, तीन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश गुरुवार देर शाम हिंसक झड़प में बदल गई। शहर के सराय हकीम क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30 से 40 राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग और एक राहगीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

अवैध खनन पर खबर लिखना पड़ा भारी: फतेहपुर में पत्रकार राजेंद्र सोनी पर हमला

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जा रहा है कि विवाद भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रहा था। एक पक्ष का नेतृत्व हर्षद हिंदू कर रहे थे, जिन्हें स्थानीय सांसद सतीश गौतम का करीबी बताया जाता है। वहीं दूसरे गुट में शशांक पंडित और मोहित शर्मा शामिल बताए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। फोन पर हुई बहस के बाद दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया था।

ये भी पढ़ें

मच्छरों का आतंक कम करने के आसान घरेलू नुस्खे

 

आरोप है कि बातचीत के लिए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को महावीरगंज इलाके में बुलाया। वहां विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। इसके बाद जब दूसरा गुट पुलिस थाने में शिकायत करने जा रहा था, तभी रास्ते में दोनों पक्षों का फिर आमना-सामना हो गया। सराय हकीम और बारहद्वारी के बीच दोनों गुटों में पहले बहस हुई और फिर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से शानू वाल्मीकि, आयुष पंडित और राहगीर शोएब घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नीरज कुमार जादौन  सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Rinkoo Singh Rahee
Delhi homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

IAS Rinku Rahi: चिल्ल-पों मचाकर दिया इस्तीफा, चुपके से लिया वापस

परिजनों ने मीडिया के सामने अपनी जाति का उल्लेख कर जताया था दुःख इस्तीफा वापसी के सवाल पर शासन से लेकर रिंकू तक सभी चुप, कोई बोलने को तैयार नहीं लखनऊ। जब इस्तीफा देना था तो मीडिया के सामने चिल्ल-पों मचाया। लेकिन अब जब इस्तीफा वापस लिए तो किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी। न […]

Spread the love
Read More
राजा रघुवंशी
Crime News

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेम और साजिश की दर्दनाक कहानी

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कहानी शुरुआत में एक सामान्य नवविवाहित जोड़े की तरह दिखाई देती थी, लेकिन यह जल्द ही एक गंभीर आपराधिक मामले में बदल गई जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा। 23 मई 2025 को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचा था। यात्रा के शुरुआती दिन सामान्य थे, […]

Spread the love
Read More
सलीम डोला
Crime News

भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का गुर्गा सलीम डोला, इंस्ताबुल से किया गया था गिरफ्तार

भारत की खुफिया एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ।जानकारी के अनुसार, कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड से जुड़े सलीम डोला को तुर्किये (इस्तांबुल) से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। बताया जा रहा है कि डोला को मंगलवार सुबह एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लाया गया  । […]

Spread the love
Read More