अमेरिका का बड़ा फैसला: समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद को मिली अस्थायी मंजूरी

ship 1773371543

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता के बीच अमेरिका ने एक अहम फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन ने समुद्र में ट्रांजिट के दौरान फंसे रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए कुछ देशों को अस्थायी अनुमति देने की घोषणा की है। यह निर्णय ऐसे समय में सामने आया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। खासतौर पर ईरान से जुड़े तनाव और समुद्री मार्गों में बढ़ते जोखिम के कारण तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

इस संबंध संयुक्त राज्य अमेरिका का राजकोष विभाग मेंने जानकारी दी कि सीमित समय के लिए एक विशेष लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके तहत समुद्र में पहले से ट्रांजिट में मौजूद कुछ रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री और डिलीवरी की अनुमति दी जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की सप्लाई को बनाए रखना और कीमतों में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को रोकना है। हाल के दिनों में तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, जिससे कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है।

ये भी पढ़ें

हापुड़ में छापेमारी के दौरान घर से 32 गैस सिलेंडर बरामद

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इससे पहले अमेरिका ने भारत को भी सीमित समय के लिए रूसी तेल खरीदने की छूट दी थी। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए थे, जिससे कई देशों के लिए रूसी तेल का आयात मुश्किल हो गया था। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए अमेरिका ने कुछ शर्तों के साथ यह अस्थायी राहत देने का फैसला किया है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं। उनके अनुसार यह अनुमति केवल उस तेल पर लागू होगी जो पहले से समुद्र में ट्रांजिट में है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है। ऐसे में अमेरिका का यह कदम वैश्विक बाजार में संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जीवन गरिमा और कानून के बीच गहरी बहस

Spread the love

gold price today
Business homeslider

कमोडिटी मार्केट में हलचल: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट

Gold-Silver वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत हुआ, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में गिरावट […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business homeslider

सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल खरीदने पर लगी रोक

Petrol and diesel पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल की थोक खरीद पर अस्थायी रोक लगा दी है। नए आदेश के तहत अब कोई भी व्यक्ति या संस्था […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business homeslider International

इस वजह से सालाना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की रिफिल की संख्या घटी

LPG ईरान -इजरायल युद्ध को लेकर समूचे भारत में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी संकट से उबरने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को लेकर एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए सरकार ने […]

Spread the love
Read More