बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कई गाड़ियों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

bengaluru 1770959797

बेंगलुरु के पास स्थित होसकोटे इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई। हादसा होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के निकट हुआ।

ये भी पढ़े

चीनी मिलों में रिटायर अफसरों को सौंप दिए वित्तीय अधिकार!

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार आगे चल रहे एक कैंटर वाहन से जा भिड़ी। इसी दौरान एक अन्य कार भी इस भीषण दुर्घटना की चपेट में आ गई। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर कोई नहीं नियंत्रण

ओवरस्पीडिंग बनी वजह

प्राथमिक जांच में पुलिस ने ओवरस्पीडिंग को हादसे का मुख्य कारण बताया है। मृतकों में से छह लोग कोथनूर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

नेपाल में चुनाव: अस्थिरता, आकांक्षाएँ और लोकतांत्रिक संक्रमण का गहन विश्लेषण

 

Spread the love

Security of the Red Fort
National

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी

Security of the Red Fort: स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत कर दिया है। इस बार सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए […]

Spread the love
Read More
Air India flight
accidents National

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

300 फीट नीचे गिरा विमान Air India flight: एअर इंडिया की दिल्ली से फुकेट जा रही फ्लाइट AI 2379 से जुड़ी एक गंभीर तकनीकी घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य टर्बुलेंस की घटना माना जा रहा था, लेकिन तकनीकी रिपोर्ट में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को […]

Spread the love
Read More
Manipur militant attack
Crime News National

मणिपुर में उग्रवादी हमला: गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग Manipur militant attack: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार सुबह कथित उग्रवादी हमले से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, लांगका नागा गांव में हथियारों से लैस एक समूह ने अचानक ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन […]

Spread the love
Read More