Lucknow: दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने विभिन्न रूटों पर नौ त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें लखनऊ, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और गोरखपुर सहित आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, त्योहारों के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए इनमें विभिन्न श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं।
लखनऊ और आसपास से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें
मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल (05211): यह ट्रेन 17 नवंबर को मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से रात 8:40 बजे और गोंडा से रात 10:42 बजे गुजरने के बाद अगले दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से रात 1:40 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
नई दिल्ली–दरभंगा (04476): यह अनारक्षित विशेष ट्रेन 16 नवंबर को सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी।
हडपसर (पुणे)–गोरखपुर–हडपसर (01457/01458): हडपसर से 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे रवाना हुई ट्रेन कानपुर और लखनऊ से शाम 7:55 बजे होते हुए बाराबंकी से रात 9:20 बजे गुजरेगी। इसके बाद गोंडा होते हुए 18 नवंबर को सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 18 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे चलकर बाराबंकी से 10:30 बजे और लखनऊ से 11:55 बजे प्रस्थान करेगी।
मुंबई सेंट्रल–अयोध्या कैंट (09141): यह ट्रेन 16 नवंबर को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:30 बजे रवाना हुई। कानपुर सेंट्रल के बाद ऐशबाग से शाम 5:20 बजे और बाराबंकी से शाम 7:05 बजे होते हुए रात नौ बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
ये भी पढें
अहमदाबाद–गोरखपुर–अहमदाबाद (09439/09440): अहमदाबाद से 18 नवंबर को रात एक बजे रवाना होने वाली ट्रेन कानपुर, ऐशबाग, बाराबंकी और गोंडा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। निर्धारित समय के अनुसार ऐशबाग से रात 12:58 बजे, बाराबंकी से 2:25 बजे और गोंडा से 3:40 बजे गुजरेगी। वापसी में 19 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर गोंडा से 1:40 बजे, बाराबंकी से 2:55 बजे और ऐशबाग से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी।
सहरसा–अमृतसर–सहरसा (05517/05518): सहरसा से 18 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे चलने वाली ट्रेन अगले दिन रात 12:45 बजे गोरखपुर और सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली और अंबाला होते हुए अमृतसर जाएगी। वापसी में 20 नवंबर को अमृतसर से सुबह चार बजे रवाना होकर लखनऊ से शाम 6:40 बजे और गोरखपुर से अगले दिन रात 12:12 बजे प्रस्थान करेगी।
लुधियाना और अन्य रूटों पर भी विशेष ट्रेनें
कटिहार–लुधियाना (05750): 16 नवंबर को कटिहार से दोपहर 1:40 बजे रवाना हुई यह ट्रेन गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए लुधियाना पहुंचेगी।
सहरसा–लुधियाना (04643): 17 नवंबर को सहरसा से सुबह 6:50 बजे रवाना हुई ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 3:50 बजे होते हुए बस्ती और गोंडा के रास्ते लुधियाना पहुंचेगी।
अमृतसर–सहरसा–अमृतसर (04672/04671): यह विशेष ट्रेन 17 नवंबर को अमृतसर से और 19 नवंबर को सहरसा से संचालित होगी। इसका मार्ग मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और वाराणसी से होकर गुजरेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
कब है देवउठनी, उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी? यहां जानें पूजा और व्रत की तारीख
ICICI Life का नया फंड लॉन्च, 50 चुनिंदा कंपनियों में निवेश और लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का मौका
QUAD बैठक से पहले PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, ट्रंप ने पीठ थपथपाकर की तारीफ
PM2.5 से मिलेगी राहत, लेकिन जहरीली हवा से नहीं बचाएगा एयर प्यूरीफायर
