चीनी मिलों में रिटायर अफसरों को सौंप दिए वित्तीय अधिकार!

रिटायर भ्रष्ट अफसरों
  • कई सेवानिवृत अधिकारियों को सौंप दी गई मिलों की कमान
  • सहकारी चीनी मिल संघ और मिलों में रिटायर कर्मियों की बल्ले बल्ले

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। शासन में बैठे चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आला अफसरों ने उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिलों का हाल बेहाल कर रखा है। चीनी मिलों से सेवानिवृत हुए गैर अनुभवी अफसरों को चीनी मिलों का प्रधान प्रबंध बना दिया। यही नहीं इन सेवानिवृत अधिकारियों को नियमों को दरकिनार कर वित्तीय अधिकार तक दे दिए गए है। यह मामला चीनी मिलों के अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि नियमों को दर किनार कर दिए गए वित्तीय अधिकार में घोटाला या गोलमाल होने पर इसका जिम्मेदार कौन होगा। उधर इस सवाल पर विभाग की एसीएस गन्ना समेत अन्य आला अफसरों ने चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़े

परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर कोई नहीं नियंत्रण

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की मुखिया ने चीनी मिलों से सेवानिवृत हुए कई प्रधान प्रबंधकों को पिक एंड चूस (मनमाने मनपसंद) लोगों को नियमों को दर किनार कर चीनी मिलों का प्रधान प्रबंधकों बना रखा है। रुद्र बिलासपुर चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए आरके जैन को पेराई सत्र का संचालन ठीक ढंग से करने पर हटाकर पीलीभीत जनपद की बीसलपुर चीनी मिल में प्रभारी प्रधान प्रबंधक और बरेली की सेमीखेड़ा चीनी मिल से रिटायर हुए किशन लाल को इसी चीनी मिलों पर प्रधान प्रबंधक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इन प्रधान प्रबंधकों को किन नियमों के अंतर्गत नियुक्ति दी गई है। इस प्रकार चीनी मिल संघ मुख्यालय में शासन में विशेष सचिव पद से सेवानिवृत हुए आरबी सिंह को लीगल का प्रभार सौंप रखा गया है। इन्होंने न तो एलएलबी की डिग्री हासिल कर रखी है और न ही इनके पास लीगल के कार्यों का कोई अनुभव प्राप्त है। करीब पांच साल पहले मुख्य लेखाकार पद से सेवानिवृत हुए सतेंद्र सिंह से रिटायरमेंट के बाद भी मुख्य लेखाकार का कार्य कराया जा रहा है। विवादों से घिरे और कमाकर देने वाले इस लेखाकार को भी हटाया नहीं गया है।

ये भी पढ़े

खूंखार अपराधी रवि काना की गलत रिहाई मामले में जेलर निलंबित

सूत्र बताते है कि इस कड़ी में लीगल का कोई अनुभव नहीं रखने वाले सेवानिवृत एसपी दीक्षित को लीगल, एमएन जोशी को संघ से प्रबंध निदेशक का निजी सचिव, राम सिंह को संयुक्त प्रबंध निदेशक का निजी सचिव, आरके गुप्ता, दीपक सिंह को डिप्टी सीसी, सुदर्शन और मल्होत्रा को क्रय जैसे महत्वपूर्ण प्रभार सौंप रखे गए है। इसके अलावा सत्यदेव, राजेश और हीरा लाल पाल सहित कई बाबुओं से सेवानिवृत होने के बाद भी काम कराया जा रहा है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत होने के उपरांत किन नियमों के अंतर्गत महत्वपूर्ण पदों पर रखा गया है इन सवालों का जवाब देने से विभाग की एसीएस गन्ना समेत अन्य अधिकारी बचते नजर आए। एसीएस गन्ना वीना कुमारी मीणा से कई प्रयासों के बाद भी बात नहीं हो पाई।

सेवानिवृत अधिकारियों को खरीद फरोख्त की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और चीनी मिलों से सेवानिवृत हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से नियम विरुद्ध और मनमाने तरीके से क्रय विभाग, लीगल, अकाउंट और प्रोडक्शन जैसे महत्वपूर्ण विभाग में काम पर रखा गया है। बागपत में सत्यपाल शर्मा, मोरना मिल में ऋषिपाल, गजरौला मिल में अनिल शर्मा, पूरनपुर मिल में दीक्षित, नानपारा मिल में गंगासागर इसका जीता जागता उदाहरण है। इनसे क्रय विभाग का महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि गंगा सागर को नानपारा चीनी मिल से सेवानिवृत हुए 10 साल से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद भी वह सेवा में बने हुए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More