Latif Bhat encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। इस कार्रवाई को घाटी में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। सुरक्षाबलों की इस कामयाबी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों की जमकर तारीफ की है।
अमित शाह ने जवानों के साहस को किया सलाम
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल के साथ चलाए गए अभियान में बुधवार तड़के कुलगाम में लश्कर का घाटी में सक्रिय आखिरी स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट मारा गया। अमित शाह ने बताया कि इससे एक दिन पहले कुलगाम में ही उसके साथी आतंकवादी उमर निसार को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी एजेंसियों के बीच शानदार समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि देश जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है।
CRPF जवानों पर हमले में शामिल था लतीफ भट
अधिकारियों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी लतीफ भट एक अन्य आतंकी उमर निसार डार के साथ मिलकर 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले में शामिल था। इस हमले में अर्धसैनिक बल के तीन जवान घायल हो गए थे। बुधवार तड़के सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद दक्षिण कश्मीर के देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें लतीफ भट मारा गया।
ये भी पढें
टोल प्लाजा पर स्कैन होगा गाड़ी का इंश्योरेंस, मोबाइल पर आएगा अलर्ट
मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था लतीफ भट
इससे पहले सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू बाईपास इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में उमर निसार डार मारा गया था, जबकि लतीफ भट उस दौरान मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने खुफिया इनपुट के आधार पर तलाशी अभियान जारी रखा और आखिरकार उसे भी मार गिराया।
आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने और उनके मंसूबों को नाकाम करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। कुलगाम में लतीफ भट और उमर निसार के मारे जाने को इसी अभियान की अहम कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
टोल प्लाजा पर स्कैन होगा गाड़ी का इंश्योरेंस, मोबाइल पर आएगा अलर्ट
दिल्ली-NCR की हवा का खतरनाक असर! 30 साल के फेफड़े 50 जैसे, लंग कैंसर के चौंकाने वाले आंकड़े
रूस में बड़ा विमान हादसा: सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत
प्रयागराज: भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर संभालेगा नगर निगम
