परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर कोई नहीं नियंत्रण

Untitled 2 copy 17
  • यात्रियों के बजाए अवैध तरीके से कर रही सामान की ढुलाई
  • परिवहन मंत्री के निर्देशों की खुलेआम हो रही अवहेलना

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों का अनुबंधित बसों के संचालन पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि बस यात्रियों के बजाए अनधिकृत वस्तुओं की ढुलाई करने में जुटी हुई है। यह सच आशियाना के पखरी पुल के निकट कासिमपुर गांव के निकट सुबह आसानी से देखा जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक आशियाना के कासिमपुर पकरी गांव में एस आर सेल्स नाम से एक गोदाम बना हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

इस गोदाम पर सुबह करीब पांच और साढ़े पांच बजे के बीच एक बस आती है। जिसमें बस के ऊपर और डिग्गी में बड़ी मात्रा में दुकानों में होने वाली बिक्री का सामान रखा होता है। बस जल्दी से सामान उतार कर निकल जाती है। यह सिलसिला पिछले काफी समय से लगातार चल रहा है। जानकारों का कहना है कि टैक्स चोरी की वजह से यह सामान बस से मंगवाया जाता है। बसों से उतरते ही आए हुए सामनों की लिखापढ़ी कर उन्हें ऑटो और ई रिक्शा के माध्यम से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया जाता है।

नेपाल में चुनाव: अस्थिरता, आकांक्षाएँ और लोकतांत्रिक संक्रमण का गहन विश्लेषण

बताया गया है कि बसों पर यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा के संचालित इन बसों में यात्रियों के बजाए सामान की ढुलाई कराई जा रही है। इन बसों में यात्री से कही ज्यादा सामान होता है। बसों में सामान की अवैध ने परिवहन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। उधर इस संबंध में जब अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन से बात करने का प्रयास किया तो कई प्रयासों के बाद भी इनका फोन नहीं उठा।

Spread the love

New Delhi
homeslider National

कल से बदलेंगे पैसे से जुड़े नियम, हो जाइए तैयार

New Delhi: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों के पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एक अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, फिक्स्ड डिपॉजिट, LPG सब्सिडी, छोटी बचत योजनाओं और प्रॉपर्टी से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव या नई व्यवस्था लागू होने की बात सामने आई है। इसके अलावा भारतीय […]

Spread the love
Read More
Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More