- मृतका पूजा यादव को अधिक लाभ पहुंचाने का झांसा देकर किया था ठगी
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। चिनहट पुलिस को अपराध एवं ठगी की रकम से बनाई गई 98,44,625 रुपए की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने शनिवार को को दिया। कुर्क की गई संपत्ति में मकान के अलावा अन्य कीमती सामान शामिल हैं।
ये भी पढ़े
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि वादी मुकदमा राममिलन द्वारा बीते वर्ष 20 मई 2023 को वादी की बहू पूजा को लोन व अन्य का लालच पहुंचाने के लिए मृतका पूजा यादव का फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरगना चिनहट के राधा पुरम कंचनपुर मटियारी व हाल पता बाराबंकी जिले के बसौली गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सर्वेश सिंह ने अपने साथियों दीपक वर्मा, आलोक, अभिषेक व राममिलन के साथ मिलकर लाखों की संपत्ति हड़प ली थी।
ये भी पढ़े
इस मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने मटियारी के राधा पुरम कालोनी व हाल पता बाराबंकी निवासी कुलदीप सिंह और उसके गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कुलदीप ने अपराध की काली कमाई मकान व कारें खरीदी, जिसे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने कुर्क कर मकान पर चस्पा किया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
