बिना काटे आसानी से पहचाने मीठा पपीता

untitled design 1 1772792943

पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और भरपूर फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से पपीता खाने से त्वचा में निखार आता है और दाग-धब्बों जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। हालांकि, कई बार लोग बाजार से पपीता खरीद तो लेते हैं, लेकिन घर आकर पता चलता है कि वह मीठा नहीं बल्कि फीका है। ऐसे में अगर आप भी हमेशा मीठा और स्वादिष्ट पपीता खरीदना चाहते हैं, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर बिना काटे ही उसकी मिठास का अंदाजा लगा सकते हैं।

रंग पर दें ध्यान

पपीते का रंग उसकी पकने की स्थिति बताता है। अगर पपीता पूरी तरह पीला या हल्का नारंगी हो, तो समझ लें कि वह अच्छी तरह पका हुआ है। अगर पपीते पर हरे रंग के साथ पीली धारियां या धब्बे दिखाई दें, तो इसका मतलब है कि वह पेड़ पर पकना शुरू हुआ था और मीठा हो सकता है। जबकि पूरी तरह गहरे हरे रंग का पपीता कच्चा होता है और उसका स्वाद फीका निकल सकता है।

ये भी पढ़ें

शरीर में कौन-कौन से विटामिन की कमी से होती है सुबह की कमजोरी?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हल्के हाथ से दबाकर देखें

पपीते को खरीदते समय उसे हल्के से दबाकर जरूर चेक करें। अगर वह थोड़ा नरम महसूस हो, तो वह खाने के लिए तैयार है। अगर पपीता बहुत सख्त है, तो वह अभी कच्चा है। वहीं अगर पपीता बहुत ज्यादा पिलपिला लगे, तो वह अंदर से खराब भी हो सकता है।

खुशबू से पहचानें मिठास

पपीते के ऊपरी हिस्से को सूंघकर भी उसकी गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर वहां से हल्की मीठी खुशबू आए, तो पपीता मीठा और पका हुआ होगा। अगर कोई खुशबू न आए, तो फल का स्वाद फीका हो सकता है। वहीं बहुत तेज या शराब जैसी गंध आए तो समझ लें कि पपीता जरूरत से ज्यादा पक चुका है।

ये भी पढ़ें

किसी एक देश के पास न होकर विभाजित हो चुका है शक्ति का केंद्रः डॉ. जयशंकर

छिलके की चमक और बनावट देखें

अच्छे पपीते का छिलका चिकना और हल्का चमकदार होता है। अगर छिलके पर बहुत ज्यादा झुर्रियां या बड़े काले धब्बे हैं, तो पपीता पुराना हो सकता है।
हालांकि छोटे-छोटे भूरे धब्बे होना सामान्य है और कई बार यह मिठास की निशानी भी होते हैं।

वजन से करें अंदाजा : पपीता चुनते समय उसे हाथ में उठाकर जरूर देखें। अगर पपीता दिखने में छोटा लेकिन वजन में भारी लगे, तो इसका मतलब है कि वह रसदार और अच्छी तरह पका हुआ है।

2011 का रिकॉर्ड दोहराने का मौका, T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का विजेता बनना तय

Spread the love

Business Lifestyle

देशभर में बैन होगा ‘सस्ता’ पनीर? त्योहारों से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन

Analog cheese: अगर आप बाजार, होटल या रेस्टोरेंट में पनीर की डिश बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। त्योहारों के सीजन से पहले एनालॉग पनीर (Analogue Paneer) को लेकर फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने सख्ती बढ़ा दी है। कई राज्यों में इस तरह के उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई के […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

त्योहार की खुशी में तेज शोर से रहें दूर, दिल और BP पर पड़ सकता है असर

तेज आवाज शरीर में बढ़ा सकती है तनाव  Health Update: त्योहारों के दौरान अचानक तेज DJ या पटाखों की आवाज सुनने पर शरीर का अलर्ट सिस्टम सक्रिय हो जाता है। ऐसे समय में तनाव से जुड़े हार्मोन बढ़ सकते हैं, जिससे कुछ समय के लिए दिल की धड़कन तेज होने और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी […]

Spread the love
Read More