शादीशुदा आशिक के प्यार में पड़कर 22 साल की आयत ने गंवाई जान

Untitled 18 copy 21

नई दिल्ला। दिल्ली के दयालपुर इलाके में रहने वाली 22 साल की तैयबा उर्फ आयत 15 नवंबर 2025 को घर से निकली और लौटकर नहीं आई। परिजनों ने तुरंत पुलिस से शिकायत की। जांच में पता चला कि आयत अपने प्रेमी फैसल चौधरी के साथ गई थी। फैसल पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था, लेकिन उसने आयत से यह बात छिपाई और निकाह का वादा किया था।

ये भी पढ़े

प्रेमी से गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां

जब आयत ने शादी के लिए लगातार दबाव बनाया तो फैसल घबरा गया, उसने आयत को रास्ते से हटाने की ठान ली। 18 नवंबर की शाम उसने आयत को बाइक पर बिठाया और दिल्ली से बागपत की ओर ले गया। सरूरपुर गांव के पास सुनसान जंगल में पहुंचकर उसने देशी कट्टे से आयत के सिर में गोली मार दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर भाग निकला।

ये भी पढ़े

शादी से इनकार करने पर युवक ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

परिजनों की गुमशुदगी रिपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने फैसल को पकड़ा। पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली। पुलिस उसे बागपत लेकर गई, जहां उसकी निशानदेही पर आयत का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में सिर पर गोली लगने की पुष्टि हुई। फिलहाल फैसल जेल में है और केस की जांच जारी है।

Spread the love

New Delhi
homeslider National

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी

New Delhi: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए आर्थिक मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.1 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह चालू वित्त वर्ष में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। […]

Spread the love
Read More
Grenade attack
Crime News International

काबुल के हजारा इलाके में स्कूल के पास ग्रेनेड हमला, करीब 50 बच्चे घायल

Grenade attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्कूल के पास हैंड ग्रेनेड से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। धमाके में कई बच्चे घायल हुए हैं। अफगान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में करीब 50 बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी घायलों की संख्या […]

Spread the love
Read More
Amarmani Tripathi case
Crime News Uttar Pradesh

राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में टली गवाही, अब एक सितंबर को सुनवाई

Amarmani Tripathi case: उत्तर प्रदेश के चर्चित राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में सोमवार को बस्ती की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन गवाही के लिए कोई भी गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। गवाहों के पेश नहीं होने के कारण मामले में सबूतों की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब अदालत में इस मामले की […]

Spread the love
Read More