सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

Untitled 1 copy 2
  • लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे
  • घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर किए सामान का पैकेट देकर पहले भुगतान लेने और फिर फरार होने की कोशिश करने वाले डिलीवरी बॉय को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। मामला 5 मार्च का है और यह घटना चिनहट थाना क्षेत्र के अमेठी ग्रीन सिटी, हासेमऊ की बताई जा रही है। बताया गया कि एक महिला के घर पर एक डिलीवरी बॉय ने आवाज लगाई और कहा कि उनका ऑनलाइन ऑर्डर आया है। उसने पैकेट देने से पहले 571 रुपये ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। महिला ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन पैकेट देखने के बाद उसे शक हुआ क्योंकि उसने इस कंपनी से कोई सामान ऑर्डर ही नहीं किया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसी बीच पैसे लेकर बाइक स्टार्ट कर भाग रहे डिलीवरी बॉय को मोहल्ले के लोगों ने आवाज देकर वापस बुला लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में शमशाद नाम का डिलीवरी बॉय कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि उसे ऑर्डर कहां से मिला और महिला का नाम-पता व मोबाइल नंबर कैसे मिला। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर कंपनी के एरिया मैनेजर हर्ष गुप्ता (मो. 07080072403) से फोन पर बात करवाई। लेकिन वह भी यह स्पष्ट नहीं कर सके कि पीड़ित महिला का नाम, पता और मोबाइल नंबर कंपनी तक कैसे पहुंचा। उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की कई शिकायतें मिल रही हैं और इस संबंध में कंपनी को ई-मेल के जरिए सूचना दे दी गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

हर्ष गुप्ता ने यह भी बताया कि मीशो कंपनी की डिलीवरी का काम ‘शैडो फैक्स टेक्नोलॉजी’ के पास है और वही अपने कर्मचारियों से डिलीवरी करवाती है। हालांकि, मूल सवाल-पीड़िता का डेटा कंपनी तक कैसे पहुंचा—का जवाब अब भी नहीं मिल सका है। पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक मोबाइल नंबर से उसे फोन आ रहा था। उस नंबर की कॉलर आईडी पर “लैपटॉप रिपेयरिंग” लिखा आता था, जबकि उसने किसी से लैपटॉप रिपेयर की बात नहीं की थी। तभी से उसे कुछ संदेह हो रहा था। इसी मोहल्ले की एक दूसरी महिला ने भी इसी तरह की घटना बताई। उसने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले एक डिलीवरी बॉय ने फोन कर कहा कि उसका पार्सल आया है और 1196 रुपये देने होंगे। महिला उस समय पास के दीप पार्लर में थी। डिलीवरी बॉय वहां पहुंचकर बोला कि पैकेट घर के गेट के अंदर रख दिया है और भुगतान कर दीजिए। जब महिला मोबाइल से पेमेंट करने लगी तो पार्लर संचालिका दीपांशी ने उसे पहले घर जाकर पैकेट देखने की सलाह दी। घर पहुंचने पर पता चला कि वहां कोई पैकेट था ही नहीं। इस तरह उसकी 1196 रुपये की ठगी होने से बच गई।

पीड़िता के पति का कहना है कि पहले लोगों में संस्थानों के प्रति भरोसा होता था, लेकिन अब कई जगहों पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर गृहिणियों और बुजुर्गों को। इस मामले पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में लगातार फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों का भरोसा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

पुलिस की सलाह

  • बिना ऑर्डर के आए किसी भी पार्सल का भुगतान न करें।

  • डिलीवरी बॉय से कंपनी का नाम और ऑर्डर आईडी जरूर पूछें।

  • शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन डिलीवरी के बढ़ते चलन के बीच इस तरह के फ्रॉड से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
Lucknow Crime News
Crime News

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व चार हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : काकोरी क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से तीन लोगों पर उन्हीं के असलहों से फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने बुधवार […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More