मैगी के एक पैकेट में कितने नूडल्स? गिनकर बताया तो यूजर्स बोले-‘गजब खाली आदमी’

maggi 1 1772783084

जब भी हल्की-फुल्की भूख लगती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले मैगी बनाने का ही ख्याल आता है। चंद मिनटों में तैयार होने वाली यह डिश खासकर हॉस्टल और पीजी में रहने वाले युवाओं की फेवरेट होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मैगी के एक पैकेट में आखिर कितने नूडल्स होते हैं? हालांकि कंपनी आधिकारिक तौर पर इसकी संख्या नहीं बताती, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब देने की कोशिश की है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ एक्सपेरिमेंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ondw.ay नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स ने मैगी के एक पैकेट में मौजूद नूडल्स को गिनकर दिखाया। वीडियो में शख्स पहले मैगी का पैकेट खोलता है, फिर नूडल्स को पानी में डालकर उन्हें अलग-अलग कर देता है ताकि सभी स्ट्रैंड साफ दिखाई दें। इसके बाद वह एक-एक नूडल स्ट्रैंड को गिनना शुरू करता है। वीडियो में दावा किया गया कि एक पैकेट में करीब 90 अलग-अलग नूडल स्ट्रैंड्स निकले। इतना ही नहीं, जब इन सभी को जोड़कर उनकी लंबाई मापी गई तो यह करीब 1920 इंच (लगभग 166 फीट या 50 मीटर से ज्यादा) निकली। यह देखकर कई लोग हैरान रह गए कि इतने लंबे नूडल्स एक छोटे से पैकेट में कैसे समा जाते हैं।

ये भी पढ़ें

किसी एक देश के पास न होकर विभाजित हो चुका है शक्ति का केंद्रः डॉ. जयशंकर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे 3 लाख 59 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई को आखिरकार अपनी जिंदगी का मकसद मिल ही गया।”
दूसरे ने मजाक में कहा, “गजब खाली आदमी हो भाई।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “बेरोज़गार प्रो मैक्स!”
वहीं एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “आपकी नौकरी AI से सुरक्षित है।”

ये भी पढ़ें

2011 का रिकॉर्ड दोहराने का मौका, T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का विजेता बनना तय

Health

रात में जंक फूड खाना पड़ सकता है भारी, जानें सेहत पर असर

JunkFoodSideEffects : आजकल देर रात तक जागना और इस दौरान जंक फूड या पैकेज्ड स्नैक्स खाना लोगों की आम आदत बन गई है। टीवी देखते हुए या मोबाइल चलाते समय चिप्स, बिस्किट, नमकीन और दूसरे प्रोसेस्ड फूड का सेवन कब ज्यादा हो जाता है, इसका पता भी नहीं चलता। लेकिन रात में बार-बार ऐसी चीजें […]

Read More
Health Lifestyle

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज Chest tightness after fever: बुखार ठीक होने के बाद भी अगर सीने में जकड़न, भारीपन, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी बनी हुई है, तो इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार ये लक्षण संक्रमण के बाद भी कुछ समय तक रह सकते हैं, लेकिन कुछ […]

Read More
Health Religion

‘यज्ञ’ की शक्ति, कैसे है हमारे और पर्यावरण के लिए लाभदायक

डॉ बी के सिंह The Power of Yajna: भूमंडल की जानकारी तथा नक्षत्रों के ज्ञान के लिए जिस प्रकार एक मानचित्र की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार ब्रह्माण्ड की रचना आदि का ज्ञान कराने के लिए यज्ञ का विस्तार किया गया। जो पूर्णतया विज्ञान पर आधारित है। सृस्टि विज्ञान को समझने और ग्रहण करने की […]

Read More