यूट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

WhatsApp Image 2026 03 06 at 12.44.26 PM

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार की रात इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।  जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने लखनऊ में जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी को लोनी क्षेत्र में सलीम वास्तिक पर हत्या की नीयत से हमला किया गया था।

इस मामले में शामिल आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इससे पहले एक अन्य आरोपी जीशान भी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है।पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को लोनी के अली गार्डन स्थित कार्यालय में दो हमलावर हेलमेट पहनकर बाइक से पहुंचे थे। उन्होंने धारदार हथियार से सलीम की गर्दन, पेट और कान पर कई वार किए और मौके से फरार हो गए।  गंभीर हालत में सलीम को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया था।सलीम के बेटे उस्मान की शिकायत पर सात नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी का ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड ड्राईविंग की वजह से चालान काटा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई थी। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी खोड़ा क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम के पहुंचते ही उसने भागने की कोशिश की और कथित तौर पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

आज का LPG रेट: दिल्ली से पटना तक सिलेंडर की नई कीमतें

Spread the love

Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More
Basti
Uttar Pradesh

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Basti : हरैया पुलिस ने रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलो अवैध गांजे और नकद के साथ गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई। यह गिरफ्तारी […]

Spread the love
Read More