पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

WhatsApp Image 2026 03 06 at 1.20.55 PM

पतंगबाज :  अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं थम रही वारदातें

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जौनपुर में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप तिवारी की मांझे की धार से कटकर हुई मौत का मामला या फिर राजधानी लखनऊ एमआर मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। जबकि शाहजहांपुर में सिपाही शाहरुख की मांझे घायल होने के बाद मौत हो गई थी। इसके अलावा 14 फरवरी 2026 को हुसैनगंज व नाका फ्लाईओवर पर बाइक सवार की गर्दन कटी।

फिजियोथेरेपी समीर, शिक्षक संदीप कुमार तिवारी, एमआर मोहम्मद शोएब और शाहरूख की मौत के बाद यूपी पुलिस पतंगबाजों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया और जगह-जगह दबिश दी। दो-चार दिनों तक यह सिलसिला चला, फिर जहां से कवायदें शुरू हुई और वहीं आकर थम गई, नतीजतन आज भी जानलेवा चाइनीज मांझे की धार लगातार लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम कोशिशों के बावजूद गली-कूचों में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त जारी है इसका सच गुरुवार को एक बार फिर सामने आया जब हुसैनगंज इलाके में फिर दो लोग चाइनीज मांझे का शिकार हुए। गली-कूचों और सड़कों पर लोगों के गले काट रहे चाइनीज मांझा प्रतिबंध होने के बाद भी आखिर शहर की बाजारों एवं गलियारों में कैसे बिक रहा है? इसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरा उड़ाया और दुकानों पर छापेमारी कर गहन चेकिंग अभियान किए जाने का दावा भी किया, लेकिन यह कैसी निगरानी है कि आज भी लोग प्रतिबंधित मांझे का शिकार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

ये लोग हुए चाइनीज मांझे का शिकार

14 जनवरी 2026 को जौनपुर जिले में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप कुमार तिवारी की मौत। चार फरवरी 2026 को हैदरगंज ओवरब्रिज के पास दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से कटकर मौत। पांच फरवरी को चौक इलाके में एक छात्र की गर्दन कटी। पांच फरवरी को शहीद पथ पर इकाना अस्पताल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर रिटायर्ड फौजी घायल हुए। यह तो महज बानगी भर है और भी कई लोग चाइनीज मांझे की धार से गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं और जिम्मेदार आलाधिकारी चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई, लेकिन आज भी लोग मांझे की धार से बच नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हनीमून पर दुबई गए थे, अब घर लौटने की चिंता

आज का LPG रेट: दिल्ली से पटना तक सिलेंडर की नई कीमतें

 

Saharanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर मायावती का विरोध, बोलीं- ऐसी कार्रवाई पर तुरंत लगे रोक

Saharanpur: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसे अभियानों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को जल्दबाजी में […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मस्जिद पर बुलडोजर से मचा बवाल, सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर Iqra Hasan: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश और पहली अपील खारिज होने के बाद […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नेपाल में विना अनुमति राहत सामग्री ले जाने पर लगेगा कस्टम शुल्क

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद राहत सामग्री वितरण में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेपाल सरकार ने सिंगल विंडो पॉलिसी लागू कर दी है। इसके तहत कोई भी निजी संस्था, सामाजिक संगठन या व्यक्ति बिना सरकारी समन्वय व अग्रिम अनुमति नेपाल में सीधे राहत सामग्री […]

Read More