पार्टनर से बढ़ाना है प्यार तो कई बार करें सेक्स, शरीर में प्यार बढ़ाने वाले इतने हार्मोन हो जाएंगे एक्टिव

Untitled 19 copy 4
  • आधुनिक विज्ञान से लेकर आयुर्वेद तक की एक ही सलाह- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सेक्स है जरूरी
  • यदि आप भी सेक्स में अरुचि रखती हैं तो सावधान! जल्दी से खुद को कर लीजिए तैयार नहीं तो हो जाएंगी बीमार

नया लुक डेस्क

सेक्स न केवल एक शारीरिक क्रिया है, बल्कि यह मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी कहा जाता है। चाहे विज्ञान हो या आयुर्वेद – दोनों ही सेक्स को स्वस्थ बनाए रखने का एक प्राकृतिक तरीका मानते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सेक्स जीवन के चार पुरुषार्थों (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) में से एक है। इससे शरीर ओज, तेज और बल बनाए रखने में सहायक होता है। चिकित्सकों का कहना है कि नियमित रूप से सेक्स करने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर होता है। यह हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

सेक्स के दौरान शरीर में इम्युनोग्लोबिन-A (IgA) नामक एंटीबॉडी बढ़ती है, जो रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाती है। इसके अलावा डोपामिन, ऑक्सीटोसिन और एंडॉर्फिन जैसे ‘फील गुड’ हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सेक्स के बाद शरीर में रिलैक्सेशन हार्मोन जैसे प्रोलैक्टिन निकलते हैं, जो नींद को गहरा और शांत बनाते हैं। इसके साथ ही यह एक प्रकार का शारीरिक क्रिया भी है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार एक बार के सेक्स करने से करीब 100 से 150 कैलोरी तक बर्न होती हैं। वहीं साइकोलॉजी पर काम करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि सेक्स करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। यह एक भावनात्मक बंधन बनाता है जिससे पार्टनर के बीच विश्वास मजबूत होता है।

ये भी पढ़े

 

यदि आपके बीच में किसी प्रकार का अनबन चल रहा है तो इसे दूर करने के लिए आपको शारीरिक सम्बन्धों को नियमित करना होगा। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित और संतोषजनक यौन संबंध वैवाहिक जीवन को खुशहाल और गहरा बनाते हैं। इससे कपल्स के बीच प्यार और समझ दोनों बेहतर हो जाते हैं। वहीं सेक्स के बाद शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन निकलता है जिसे ‘लव हार्मोन’ कहा जाता है। यह हमें खुशी, संतोष और भावनात्मक सुरक्षा का अहसास कराता है।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

आयुर्वेद के सिद्धांतों की मानें तो शुक्र धातु का पोषण होता है, जो शरीर की ऊर्जा और प्रजनन क्षमता का मूल स्रोत है। यह त्रिदोषों (वात, पित्त, कफ) का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, विशेषकर वात दोष को नियंत्रित करता है। साथ ही सेक्स करने से मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है। हालांकि, आयुर्वेद के सिद्धांत कहते हैं कि सेक्स संतुलित और ऋतुकाल में ही होना चाहिए। अत्यधिक या असमय किया गया सेक्स शरीर की शक्ति को कमजोर कर सकता है।

ये भी पढ़े

औरत को कैसे संतुष्ट करें…जानें आसान तरीका

सेक्स और हार्मोन

सेक्स करने से शरीर में कई लाभकारी हार्मोन निकलते हैं। इन हार्मोन की वजह से सेक्स के बाद व्यक्ति मानसिक रूप से शांत, संतुष्ट और खुश महसूस करता है। जीवन में प्यार को गहरा करने के लिए सेक्स एक बड़ा ही सरल कारण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेक्स के बाद कौन-कौन से हार्मोन शरीर से निकलते हैं। यदि नहीं तो आप जान लीजिए। सेक्स के बाद शरीर में चार प्रकार के हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जिनका शरीर में निम्नलिखित कार्य है।

ये भी पढ़े

सेक्स से इनकार…

ऑक्सीटोसिन: प्यार और भरोसे का हार्मोन

एंडॉर्फिन: दर्द कम करने और मूड बेहतर करने वाला हार्मोन

ये भी पढ़े

लिंग में तनाव नहीं होता, घबराए नहीं …ये उपाय करें

डोपामिन: मोटिवेशन और खुशी का हार्मोन

प्रोलैक्टिन: संतोष और नींद में सहायक हार्मोन

Spread the love

Untitled 1 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

शादी के बाद प्यार क्यों हो जाता है कम? जानिए रिश्तों में दूरी बढ़ाने वाली पाँच बड़ी गलतियां

Marriage शादी के शुरुआती दिनों में हर रिश्ता बेहद खूबसूरत और रोमांच से भरा होता है। पार्टनर के साथ हर पल खास लगता है, छोटी-छोटी बातें भी चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। लेकिन समय बीतने के साथ कई कपल्स महसूस करने लगते हैं कि उनके रिश्ते में पहले जैसी गर्माहट, प्यार और अट्रैक्शन नहीं […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

सेक्स को जानें, समझें फिर इस्तेमाल करें, अन्यथा जीवन भर के लिए…

यौन संबंध बनाने में आजकल लड़के लड़कियों को बड़ी भरमार नया लुक डेस्क लखनऊ । जीवन में पहली बार सेक्स को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण किशोरावस्था में आकर्षण और यौन इच्छा महसूस होना एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। लेकिन भावनात्मक परिपक्वता, समझ और जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी […]

Spread the love
Read More
Untitled 19 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

सुबह हो या रात, क्या है बेहतर टाइम का राज?

सेक्स का सही समय क्या?  सुबह दे एनर्जी, रात दिलाए सुकून, स्टडी में खुलासा कई लोगों में सुबह के समय हार्मोन लेवल (जैसे टेस्टोस्टेरोन) अपेक्षाकृत ज्यादा होते हैं, जिससे इच्छा और ऊर्जा बेहतर महसूस हो सकती है। इससे दिन की शुरुआत पॉजिटिव मूड के साथ हो सकती है। वहीं कुछ लोग दिन भर के काम […]

Spread the love
Read More