सेक्स को जानें, समझें फिर इस्तेमाल करें, अन्यथा जीवन भर के लिए…

Untitled 6 copy
  • यौन संबंध बनाने में आजकल लड़के लड़कियों को बड़ी भरमार

नया लुक डेस्क

लखनऊ । जीवन में पहली बार सेक्स को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण किशोरावस्था में आकर्षण और यौन इच्छा महसूस होना एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। लेकिन भावनात्मक परिपक्वता, समझ और जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी होती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बहुत कम उम्र में यौन संबंध बनाने से मानसिक तनाव, अपराधबोध, अनचाही गर्भावस्था, यौन संक्रमण (STI) और भावनात्मक उलझनों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी रिश्ते में सहमति, सुरक्षा, मानसिक तैयारी और सही जानकारी सबसे महत्वपूर्ण होती है।

ये भी पढ़े

सुबह हो या रात, क्या है बेहतर टाइम का राज?

पहला यौन अनुभव हमेशा दबाव, जिज्ञासा या दिखावे में नहीं, बल्कि समझदारी और आपसी सम्मान के साथ होना चाहिए। सुरक्षित संबंध और सही उम्र में लिया गया निर्णय भविष्य के लिए बेहतर माना जाता है। चिकित्सक बताते हैं कि पहली बार सेक्स में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। लेकिन यह ऐसी उम्र होती है, जहां अच्छा बुरा कुछ समझ में ही नहीं आता है। 14 के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव के बाद शरीर सेक्स की डिमांड करने लगती है।

ये भी पढ़े

अब लौटेगा सतयुग द्वापर और त्रेता का दौर, बिना सेक्स के ही पैदा ही जाएँगे बच्चे

मशहूर विशेषज्ञ कहते हैं कि सेक्स की इच्छा (Sexual desire/libido) आमतौर पर यौवन (puberty) की शुरुआत के साथ यानी 10 से 16 वर्ष की आयु के बीच शुरू होती है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव (टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन) के कारण यौन उत्तेजना महसूस होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। कम उम्र में कुछ लड़के हस्तमैथुन के आदी बन जाते हैं, जो आगे चलकर कमजोर प्रदर्शन करते हैं। वहीं कुछ लड़कियों को भी इस तरह की लत लग जाती है जो उनके शरीर और फिगर को असामान्य कर देती है। साथ ही कई बार बीमार भी बना देती है।

ये भी पढ़े

आप भी रहना चाहते हैं फिट तो रोज जमकर करें सेक्स

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में मां बाप की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वो बच्चों को खुलकर इस बारे में बता दें और उन्हें लाभ हानि भी समझा दें। पहले नाना नानी और दादा दादी कहानियों और किस्सों के माध्यम से पूरी बात बच्चों को समझा देते थे, लेकिन अब एकल परिवार ने यह सुविधा भी समाज से छीन चुका है। वहीं एक वरिष्ठ पत्रकार कहते हैं कि सोशल मीडिया पर सेक्सुअल कंटेंट देखकर आज के लड़के हस्तमैथुन करने लगते हैं। वहीं लड़कियों से बात करने की सुविधा ने इसे और बढ़ावा दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “सेक्स को जानें, समझें फिर इस्तेमाल करें, अन्यथा जीवन भर के लिए…”

Comments are closed.

Untitled 1 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

शादी के बाद प्यार क्यों हो जाता है कम? जानिए रिश्तों में दूरी बढ़ाने वाली पाँच बड़ी गलतियां

Marriage शादी के शुरुआती दिनों में हर रिश्ता बेहद खूबसूरत और रोमांच से भरा होता है। पार्टनर के साथ हर पल खास लगता है, छोटी-छोटी बातें भी चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। लेकिन समय बीतने के साथ कई कपल्स महसूस करने लगते हैं कि उनके रिश्ते में पहले जैसी गर्माहट, प्यार और अट्रैक्शन नहीं […]

Spread the love
Read More
Untitled 19 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

सुबह हो या रात, क्या है बेहतर टाइम का राज?

सेक्स का सही समय क्या?  सुबह दे एनर्जी, रात दिलाए सुकून, स्टडी में खुलासा कई लोगों में सुबह के समय हार्मोन लेवल (जैसे टेस्टोस्टेरोन) अपेक्षाकृत ज्यादा होते हैं, जिससे इच्छा और ऊर्जा बेहतर महसूस हो सकती है। इससे दिन की शुरुआत पॉजिटिव मूड के साथ हो सकती है। वहीं कुछ लोग दिन भर के काम […]

Spread the love
Read More
Untitled 20 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

अब लौटेगा सतयुग द्वापर और त्रेता का दौर, बिना सेक्स के ही पैदा ही जाएँगे बच्चे

लखनऊ। सेक्स को लंबे समय तक केवल संतानोत्पत्ति से जोड़कर देखा गया, लेकिन आधुनिक विज्ञान और मनोविज्ञान इसे इससे कहीं अधिक व्यापक मानते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सेक्स न केवल प्रजनन का माध्यम है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। प्रकृति ने स्त्री और पुरुष को एक-दूसरे का पूरक […]

Spread the love
Read More