सेक्स से इनकार…

Untitled 15 copy 7

नई दिल्ली। दुनिया अभी रेग्रेशन की ओर है, यानी पीछे की दिशा में चल रही है। विकास की पहली परिभाषा स्त्रियों के अधिकारों की सुरक्षा है। अपने यहाँ औरतों को सौ साल बाद वोटिंग का अधिकार देने वाले अमेरिका ने कल उनसे एक बेहद ज़रूरी अधिकार छीन लिया। हाल ही में जारी संयुक्त राष्ट्र् की एक रिपोर्ट में बेहद चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के 57 विकासशील देशों में आधी से अधिक महिलाओं को अपने पार्टनर के साथ सेक्स से इनकार करने की छूट नहीं है। साथ ही ये महिलाएं सेक्स के समय गर्भनिरोधक का इस्तेमाल भी नहीं कर पाती हैं। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के द्वारा जारी की गई यह रिपोर्ट दुनिया के लगभग एक चौथाई देशों की आबादी को कवर करता है, जिसमें से आधे से अधिक अफ्रीकी महाद्वीप के देश हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लाखों महिलाओं और लड़कियों के लिए शारीरिक स्थिति की भयावहता को दर्शाया गया है, जो अपने अधिकारों की मांग तक नहीं कर पाते हैं। इन देशों में महिलाओं के साथ संबंध बनाने के लिए डर और शारीरिक हिंसा का खुलेआम सहारा लिया जाता है।

ये भी पढ़े

अपनी किडनी देकर ‘जिंदगी’ का तोहफा देने वाले पति की चर्चा चहुंओर

यूएन पॉपुलेशन फंड ने बताया कि 57 देशों में से केवल 55 फीसदी लड़कियां और महिलाएं ही यह तय कर पाती है कि उन्हें यौन संबंध बनाना है कि नहीं। बताया गया है कि महिलाएं अपने पार्टनर से सेक्स के दौरान गर्भनिरोधक का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं की मांग करने में सक्षम नहीं हैं। उनको यह आजादी नहीं मिली है। फंड की कार्यकारी निदेशक डॉ. नतालिया कनेम ने बताया कि शारीरिक स्वतंत्रता का इनकार महिलाओं और लड़कियों के मौलिक मानवाधिकारों का उल्लंघन है। यह असमानताओं और हिंसा को मजबूत करता है।

यूएन पॉपुलेशन फंड द्वारा जारी रिपोर्ट का नाम My Body Is My Own है। इसमें बताया गया है कि पूर्वी और दक्षिण-पूर्व एशिया, लैटिन अमेरिका, कैरेबियन देशों में 76 फीसदी लड़कियां और महिलाएं सेक्स, गर्भनिरोधक और स्वास्थ्य देखभाल पर खुद निर्णय लेती हैं।

ये भी पढ़े

शादीशुदा होने के बाद भी चलता रहा अफेयर, एक्स ब्वॉय फ्रेंड ने की दर्दनाक हत्या

परंतु, यह आंकड़ा अफ्रीका, मध्य और दक्षिण एशिया में 50 फीसदी से भी कम हो जाता है। अफ्रीका के तीन देशों माली, नाइजर और सेनेगल में महिलाओं की स्थिति सबसे ज्याद दयनयी है। खराब हैं। यहां केवल 10 फीसदी महिलाएं ही सेक्स को लेकर खुद निर्णय लेती है। जबकि कई अन्य देशों में ऐसे महिलाओं का आंकड़ा थोड़ा अधिक है।

 

Spread the love

Untitled 1 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

शादी के बाद प्यार क्यों हो जाता है कम? जानिए रिश्तों में दूरी बढ़ाने वाली पाँच बड़ी गलतियां

Marriage शादी के शुरुआती दिनों में हर रिश्ता बेहद खूबसूरत और रोमांच से भरा होता है। पार्टनर के साथ हर पल खास लगता है, छोटी-छोटी बातें भी चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। लेकिन समय बीतने के साथ कई कपल्स महसूस करने लगते हैं कि उनके रिश्ते में पहले जैसी गर्माहट, प्यार और अट्रैक्शन नहीं […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

सेक्स को जानें, समझें फिर इस्तेमाल करें, अन्यथा जीवन भर के लिए…

यौन संबंध बनाने में आजकल लड़के लड़कियों को बड़ी भरमार नया लुक डेस्क लखनऊ । जीवन में पहली बार सेक्स को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण किशोरावस्था में आकर्षण और यौन इच्छा महसूस होना एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। लेकिन भावनात्मक परिपक्वता, समझ और जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी […]

Spread the love
Read More
Untitled 19 copy
Wah Zindagi Wah Zindagi

सुबह हो या रात, क्या है बेहतर टाइम का राज?

सेक्स का सही समय क्या?  सुबह दे एनर्जी, रात दिलाए सुकून, स्टडी में खुलासा कई लोगों में सुबह के समय हार्मोन लेवल (जैसे टेस्टोस्टेरोन) अपेक्षाकृत ज्यादा होते हैं, जिससे इच्छा और ऊर्जा बेहतर महसूस हो सकती है। इससे दिन की शुरुआत पॉजिटिव मूड के साथ हो सकती है। वहीं कुछ लोग दिन भर के काम […]

Spread the love
Read More