तहसील स्मृति वाटिका पार्क में अतिक्रमण पर SDM का सख्त रुख

पत्रकारों से वार्ता के बाद SDM बृजेंद्र उपाध्याय ने फोन पर दिए स्पष्ट निर्देश

Barabanki: तहसील रामसनेहीघाट के सामने स्थित प्रथम तहसीलदार स्वर्गीय हरिशंकर सिंह की स्मृति वाटिका पार्क में लगातार बढ़ती गुमटियों और अतिक्रमण के मामले में शुक्रवार को प्रशासन ने आखिरकार सख्त रुख अपनाया। पूर्व में तहसीलदार स्तर से गुमटियां हटाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने को लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों ने लगातार सवाल उठाए थे।

इसी क्रम में आज पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट बृजेंद्र उपाध्याय से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया।  पत्रकारों की बात सुनने के बाद SDM बृजेंद्र उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल  फोन पर संबंधित जिम्मेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि फोरन तहसील परिसर के पार्क में रखी गई चार गुमटियों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो प्रशासन को मजबूर होकर कार्रवाई करनी पड़ेगी।

SDM के फैसले से जनता में जगी उम्मीद

पिछले कई दिनों से स्मृति वाटिका में एक-एक कर चार गुमटियां रखे जाने से पार्क का स्वरूप प्रभावित हो रहा था। पूर्व में तहसीलदार द्वारा गुमटियां हटाने के निर्देश दिए जाने के बाद भी मौके पर कार्रवाई न होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर पत्रकारों ने SDM से मुलाकात कर जनता की समस्या उनके सामने रखी। अब SDM द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद स्थानीय जनता की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिक गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि आदेश के मुताबिक चारो गुमटियां हटती हैं तो स्मृति वाटिका की पुरानी सुंदरता वापस लौट सकेगी।

ये भी पढें

CM योगी का सपा पर हमला- ‘पीडीए का P पिछड़ा से पंडित हुआ, एक दिन पाकिस्तान कर देंगे’

गुमटियों की मरम्मत और खंभे लगाने पर भी रोक

मामला केवल गुमटियां हटाने तक सीमित नहीं है। जानकारी के मुताबिक गुमटियों को डेंट-पेंट कर व्यवस्थित करने तथा सड़क की ओर खंभे गाड़कर उन्हें स्थापित करने की तैयारी भी की जा रही थी। इस पर भी SDM बृजेंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए तहसील के पार्क में किसी भी तरह का नया कार्य न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित लोग अपनी योजनाओं अथवा व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन करना चाहते हैं तो गुमटियों को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर ले जाकर संचालित करें, लेकिन तहसील पार्क स्मृति वाटिका में किसी प्रकार का कब्जा या निर्माण नहीं किया जाएगा।

दिव्यांशु पटेल के कार्यकाल में हुआ था सौंदर्यीकरण

स्थानीय लोगों के अनुसार तहसील के सामने स्थित इस सार्वजनिक स्थल का सौंदर्यीकरण तत्कालीन आईएएस ज्वांइट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल के कार्यकाल में कराया गया था। बाद में यह स्थान स्वर्गीय तहसीलदार हरिशंकर सिंह की स्मृति से भी जुड़ा और यहां उनकी प्रतिमा स्थापित है। ऐसे में पार्क में गुमटियां रखे जाने से इसके मूल स्वरूप और सौंदर्य पर सवाल उठने लगे थे।

अब सवाल—आदेश के बाद कब हटेंगी गुमटियां?

पत्रकारों की लगातार पहल और जनता की शिकायतों के बीच SDM का यह फैसला निश्चित रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लेकिन अब असली परीक्षा आदेश के धरातल पर उतरने की है।जनता का सीधा सवाल है—क्या तहसील पार्क स्मृति वाटिका से गुमटियां वास्तव में हटेंगी या फिर आदेश भी पूर्व के निर्देशों की तरह कागजों तक सीमित रह जाएगा? फिलहाल SDM बृजेंद्र उपाध्याय के तत्काल निर्णय से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि सार्वजनिक भूमि और सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर है। लोगों को उम्मीद है कि तहसील स्मृति वाटिका को अतिक्रमण मुक्त कर उसकी सुंदरता और गरिमा को बरकरार रखा जाएगा। खबर का असर: लगातार खबरों और पत्रकारों की पहल के बाद प्रशासन हरकत में आया, अब निगाहें गुमटियां हटने की कार्रवाई पर।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

CM योगी का सपा पर हमला- ‘पीडीए का P पिछड़ा से पंडित हुआ, एक दिन पाकिस्तान कर देंगे’

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

लखनऊ हत्याकांड में नया मोड़: मानस बाजपेई को लेकर परिवार और साली के दावों से बढ़े सवाल

भारत की चीनी जरूरत पर पाकिस्तान की नजर, क्या पड़ोसी देश से होगी खरीदारी?

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

गुडंबा: नाबालिग लड़की से रेप करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की दी थी धमकी ए अहमद सौदागर Minor raped in Gudamba:  गुडंबा थाना क्षेत्र में अपने झांसे में फंसाकर नाबालिग लड़की की आबरू लूटने वाले दो नामजद आरोपितों को इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बाजारखाला: न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए टावर पर चढ़ी पीड़ित महिला

घंटे भर तक चलता रहा मान-मनौव्वल, कार्रवाई के आश्वासन के बाद नीचे उतरी ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: न्याय की आस में दर-दर भटकने के बाद मूल रूप से गाजीपुर निवासी एक महिला ने जिंदगी समाप्त करने की ठानी। शुक्रवार सुबह वह आत्महत्या के लिए बाजारखाला थाना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

यूपी में एग्रीगेटर नीति 2026 लागू, यात्रियों-ड्राइवरों के लिए नए मानक तय आवेदन से लाइसेंस तक स्पष्ट नियम, सुरक्षा जमा से कंपनियों की जवाबदेही तय ऐप आधारित यात्री परिवहन के साथ डिलीवरी-लॉजिस्टिक सेवाएं भी दायरे में ड्राइवरों के हित के लिए पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस Lucknow:  योगी […]

Spread the love
Read More