मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

Lucknow

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है

पद्मिनी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 16 सितंबर 2026 को हत्या कर बक्से में भरकर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुधवार देर रात मोहनलालगंज क्षेत्र के पद्मिनी खेड़ा गांव में एक साठ वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का अर्ध-नग्न शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक साठ वर्षीय महिला का अर्ध-नग्न अवस्था में गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। महिला का शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, इससे आंशका जताई जा रही है विरोध करने पर हत्यारों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। आंशका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद जान ली गई है।

ये भी पढें

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

 

घरवालों ने गांव के ही रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस मामले में तीनों संदिग्ध नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

 

हत्यारों से किया था संघर्ष

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर जिस तरह से चारों ओर घसीटने के निशान मिले हैं इससे यही लग रहा है कि जान बचाने के लिए महिला ने हत्यारों के साथ संघर्ष भी किया है। हत्या में कम से कम तीन-चार लोग रहे होंगे। हत्यारे सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढें

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

शौच के लिए निकली महिला को बनाया निशाना?

जिस जगह ख़ाली प्लाट में झाड़ियों के बीच शव पड़ा मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि किसी को आते-जाते नहीं देखा। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के आसपास काफी आवागमन रहता है। हालांकि कोई भी व्यक्ति चीख या शोर-शराबा सुनने की बात से इंकार कर रहा है। स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया है कि हत्यारों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव को खाली प्लाट में ठिकाने लगा दिया।

ग्रामीणों में है दहशत

बुधवार की देर रात महिला की हुई हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हफ्ते भर में क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी घटना है। बीते 16 सितंबर 2026 को कातिलों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को बक्से में भरकर मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा गांव के हाईवे पर गुजरी नहर पुलिया के नीचे फेंक कर भाग निकले थे। इस सनसनीखेज मामले को लोग भुला भी नहीं पाए थे इसी क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। वहीं सिलसिलेवार तरीके से हो रही घटनाओं से लोगों में खौफ बैठ गया कि इलाके में महिलाएं और लड़कियां महफूज नहीं हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

 

 

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने नौ  यात्रियों की जान ले ली। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक पर कक्षा 11 की 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान छात्रा को बरामद करने […]

Spread the love
Read More