
जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान
रंजन कुमार सिंह
: झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार देर रात हुआ। दोमुहानी इलाके में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की जान चली गई।
मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं। उनके अलावा कार में सवार तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई। घटना की खबर सामने आने के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी, मृतकों की पूरी पहचान और दुर्घटना के कारणों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें
लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान
जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान

