WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आधारित हैं। इस खास लिस्ट में भारत की ओर से सिर्फ विराट कोहली जगह बना पाए हैं।

कोहली 2261 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के दो दिग्गज बल्लेबाज भी टॉप-5 में शामिल हैं। खास बात यह है कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस टॉप-5 में जगह नहीं बना सके।

सचिन और रोहित टॉप-5 से बाहर

सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार वनडे करियर में कुल 18,426 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में अब भी सर्वाधिक है। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड उन्हें टॉप-5 में जगह नहीं दिला सका।

ये भी पढें

₹600 सस्ता सिलेंडर? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

सचिन ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 39 मैचों में 52.43 की औसत से 1573 रन बनाए और इस सूची में 7वें स्थान पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 पारियों में 1613 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। यानी सचिन और रोहित दोनों ही टॉप-5 से बाहर हैं।

टॉप-5 में पाकिस्तान के दो बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 सूची में पाकिस्तान के दो दिग्गज शामिल हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 मैचों में 33.85 की औसत से 1930 रन बनाए हैं। वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।वहीं, रमीज राजा ने 53 मैचों में 1624 रन बनाए हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं।

मार्क वॉ और जैक कैलिस भी टॉप-5 में

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मार्क वॉ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 पारियों में 39.72 की औसत से 1708 रन बनाए। वह तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। कैलिस ने 40 मैचों में 50.48 की औसत से 1666 रन बनाए और वह चौथे पायदान पर हैं।

विराट कोहली सबसे आगे

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 43 वनडे मैचों में 41 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2261 रन बनाए हैं। कोहली का औसत 66.50 का है। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 157 रन है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  1. विराट कोहली (भारत) – 2261 रन
  2. जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) – 1930 रन
  3. मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) – 1708 रन
  4. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 1666 रन
  5. रमीज राजा (पाकिस्तान) – 1624 रन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

₹600 सस्ता सिलेंडर? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान

 

 

Spread the love

Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More
Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More
Sports

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

Varanasi: वाराणसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और स्वास्थ्य लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव,भारतीय कुश्ती संघ की तरफ़ से जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स मे आफिसियल चिकित्सक के रूप में जापान जा रहे हैं। जापान में 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक एशियन गेम्स चलेगा । चार अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित होगा।विदित है कि डॉ मनोज […]

Spread the love
Read More