30 दिन पहले से ही संकेत देना लगता है दिल, पहचाने और बचे इस घातक रोग

Untitled 7 copy 21

लखनऊ। आज की अनियमित दिनचर्या और तनाव भरी जीवनशैली से तमाम तरह के घातक रोगों से लोग जूझ रहे है. उन्ही में से एक घातक है हार्ट डिजीज। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए इसके लक्षणों को जल्द पहचानना बेहद जरूरी है। हार्ट अटैक आने से लगभग एक महीने पहले हमारे शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अगर समय रहते इनकी पहचान करके इलाज किया जाए, तो जान बचाई जा सकती है। हाल ही के दिनों में, बच्चे, युवा और यहां तक कि बुजुर्ग भी हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

ये भी पढ़े

मुरादाबाद में पुलिस ने मुस्लिम बैंड बाजे वालों को हिन्दू नाम हटाने का दिया आदेश

यह समस्या हर वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है, इसलिए समय रहते इन लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। गलत खान-पान, स्ट्रेस, कम सोना और जीवनशैली से जुड़ी लापरवाही हार्ट डिजीज की समस्या शरीर में उत्पन होने की सबसे बड़ी वजह है। पहले 50 साल के बाद के लोगों में हार्ट अटैक आना आम बात थी, लेकिन अब 25-30 की उम्र के लोगों में भी यह समस्या देखी जा रही है। बता दें कि हार्ट डिजीज अकसर बिना किसी बड़े लक्षण के चुपचाप शरीर में अपनी जगह बना लेता है। हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, अनियमित धडक़न, ब्लॉकेज ये बीमारियां चुपचाप आपके शरीर में अपना घर बना लेती हैं। इन सबका मूल कारण तला-भुना खाना, स्मोकिंग, शराब, नींद की कमी और स्ट्रेस।

ये भी पढ़े

शादी बनी खेल, यहां सभी नियम कानून फेल: अब दो सगी बहनों ने की पतियों की अदला बदली

दिल का दौरा पडऩे से पहले होने वाले मुख्य लक्षणों में से एक है छाती के आसपास दबाव या भारीपन का एहसास होना। कुछ लोगों को बाहों, कंधों या जबड़े में भी दर्द हो सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बिना कोई मेहनत वाला काम किए भी आपको जल्दी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खासकर अगर यह लक्षण बार-बार हो, तो यह दिल के दौरे का शुरुआती संकेत हो सकता है। दिल का दौरा पडऩे से 30 दिन पहले तक चक्कर आना और कभी-कभी बेहोशी भी हो सकती है। इस दौरान सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और रक्त संचार में कमी जैसे लक्षण भी आम हैं। अगर साधारण काम करने के बाद या बिना किसी शारीरिक परिश्रम के भी आपकी सांस फूलने लगे, तो यह दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। यह समस्या तब होती है, जब हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं कर पाता है।(BNE)

Spread the love

Health

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

Health News: कैंसर, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता कई बार तब चलता है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। हालांकि, कुछ मामलों में शरीर पहले ही ऐसे बदलावों के जरिए संकेत दे सकता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह और जरूरी जांच कराने से बीमारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health

डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन

New Delhi: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत में इससे बचाव के लिए एक अहम वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो सकती है। जापान की दवा कंपनी ताकेडा की QDENGA वैक्सीन को भारत में CDSCO से मंजूरी मिल चुकी है और इसे वर्ष 2027 की पहली छमाही में प्राइवेट बाजार में उतारने की तैयारी की जा […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More