आज ही करें ट्राई केले के छिलके की चाय, शरीर को देगी अनगिनत फायदे

Untitled 4 copy 20

नई दिल्ली। केला खाकर लोग उसका छिलका कूड़े में फेंक देते हैं। सभी को लगता है कि केले का छिलका किसी काम का नहीं है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि केले के छिलके की चाय बनाकर पी सकते हैं। जी हां, केले के छिलके की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इस चाय को बनाना बेहद आसान होता है और इससे शरीर को गजब के फायदे मिल सकते हैं। केले के छिलके में तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को लाभ देते हैं। आयुर्वेद में केले के छिलके का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

केला सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका छिलका भी उतना ही गुणकारी (केले के छिलके के फायदे होता है। इसलिए केले (Banana) के छिलके की चाय बनाकर पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। केले के छिलके में विटामिन-B6, विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। इसलिए इसकी चाय पीने से कई बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। केले के छिलके में ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। इससे मूड अच्छा रहता है और तनाव कम होता है। इस चाय में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम मांसपेशियों को आराम देते हैं, जिससे अच्छी नींद आती है। रात को सोने से पहले इस चाय को पीना फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
केले के छिलके में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। पोटैशियम की ज्यादा मात्रा होने के कारण यह चाय हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

वजन घटाने में सहायक

इस चाय में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे भूख कंट्रोल होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होने के कारण यह चाय त्वचा को ग्लोइंग बनाती है और झुर्रियों को कम करती है। कि यह चाय कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करती है।

केले की छिलके की चाय कैसे बनाएं?

1. केले के छिलके को अच्छी तरह धो लें।
2. छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. एक बर्तन में दो कप पानी उबालें और इसमें छिलके डाल दें।
4. इसमें आप थोड़ी दालचीनी भी मिला सकते हैं।
5. दस से 15 मिनट तक उबालने के बाद गैस बंद कर दें।
6. छानकर इसमें शहद मिलाकर चाय पिएं।

Spread the love

  Baby diet till 1 year
Health

एक साल से कम उम्र के बच्चे को गाय का दूध देना पड़ सकता है भारी

  Baby diet till 1 year : 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध पिलाना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) के पीडियाट्रिक विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु भदानी ने कहा है कि एक साल से छोटे बच्चों को गाय का दूध […]

Spread the love
Read More
Health

“रोज सुबह 15 मिनट स्क्वाट्स का कमाल, तेजी से बर्न होगा फैट और मजबूत बनेगा पूरा शरीर”

  Squats Benefits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए लोग जिम, योग और कई तरह की एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आपके पास समय कम है, तो सिर्फ 15 मिनट की एक एक्सरसाइज भी आपकी फिटनेस में बड़ा बदलाव ला सकती है। हम बात कर रहे हैं स्क्वाट्स […]

Spread the love
Read More
air fryer health benefits
Health

Air Fryer Health Benefits और कैंसर का खतरा: डॉक्टर से जानें क्या है असली सच्चाई

air fryer health benefits : आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। मोटापा और हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं से बचने के लिए लोग तले-भुने खाने से दूरी बना रहे हैं। ऐसे में एयर फ्रायर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। यह एक ऐसा किचन अप्लायंस है जिसमें बिना ज्यादा तेल के […]

Spread the love
Read More