महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है।

गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि देशभर में महिलाएं सड़कों पर चलने के दौरान उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भयभीत हैं और सरकार का जवाब है कि उन्हें घर में रखना है।

ये भी पढें

सीतारमण ने की नेपाल, सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों से खास वार्ता

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था पीड़ित को दोषी ठहराती है और अपराधी को बचाती है। उन्होंने कहा कि समाधान महिलाओं को घर के अंदर रखना नहीं, बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाली पुरुष मानसिकता का सामना करना और हमला करने वालों को तेजी से तथा बिना किसी अपवाद के सजा देना है। श्री गांधी ने कहा कि हजारों छात्र और युवा महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने देशभर की अधिक से अधिक युवा महिलाओं, विशेषकर जेन-जी से बड़ी संख्या में आगे आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह सरकार महिलाओं के दर्द के प्रति बहरी है और दबाव पड़ने पर ही सुनेगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और वह इसके साथ पूरी तरह खड़े हैं।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

 

 

 

One thought on “महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। […]

Read More
Agra
homeslider Politics Uttar Pradesh

आगरा में अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- हमेशा के लिए मिटाना है

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित विशाल दलित महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। GIC मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते […]

Read More
Lucknow
Health National Uttar Pradesh

आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?

बिना क्षमता सरकारी अस्पतालों पर बोझ डालना, गरीबों के लिए पड़ेगा भारी? विजय श्रीवास्तव Lucknow: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) में आगामी एक दिसंबर 2026 से लागू होने जा रहे एक बड़े बदलाव ने करोड़ों लाभार्थियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के […]

Read More