चिली के जंगल में लगी आग से करीब 51 लोगों की मौत

सैंटियागो। दक्षिण अमेरिकी देश चिली के वालपराइसो क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार से लगी आग से अबतक करीब 51 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है और सैकड़ों मकान जलकर राख हो गये हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आग से प्रभावित लोगों में से कई गर्मी की छुट्टियों के दौरान तटीय क्षेत्र में घूमने फिरने गये थे। राष्ट्रपति गेब्रिउल बोरिक ने आपातकाल की स्थिति की घोषणा की और कहा कि स्थिति से निपटने के लिए “सभी आवश्यक संसाधन” उपलब्ध कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि विना डेल मार, लिमाचे, क्विलपुए और विला एलेमाना में शनिवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। कर्फ्यू से मार्गों को मुक्त करने में मदद मिलेगी और आपातकालीन वाहनों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने की अनुमति मिलेगी। रविवार को लगभग 1,400 अग्निशामकों को तैनात किया गया है। आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ सैन्य कर्मियों को तैनात किया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल विधार्थियों को घायल लोगों की मदद के लिए अस्पताल में लगाया गया है। आंतरिक मंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आवास मंत्रालय ने कहा कि आग से तीन हजार से छह हजार घर प्रभावित हुए हैं। सरकार ने आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिये वालपराइसो और मार्गा क्षेत्र में आग एवम गर्मी पैदा करने वाली मशीनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय समिति (कोग्रिड) ने कहा कि मारे गए लोगों में से 45 घटनास्थल पर मृत पाए गए और छह अन्य की स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में इलाज के दौरान मौत हो गई।(वार्ता)

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More