‘मोडानी’’ छीनना चाहते हैं आदिवासियों का हक : राहुल गांधी

लखनऊ।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21 वें दिन आज झारखण्ड में आदिवासियों के अधिकारों और उनके हित की बात करते हुंए जननायक राहुल गांधी ने कहा कि मोदी की शह पर उनके मीडिया मित्र आदिवासियों का खुलेआम अपमान करते हैं और उनके करर्पोरेट मित्र उनके संसाधनों को लूटते हैं। भारत में साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए वन अधिकार जैसे कानून बनाये, आदिवासी बिल लाये, सरना धर्म कोड लागू करने की दिशा में पहल की। हम हमेशा आदिवासियों के हितों के लिए संकल्पबद्ध हैं। झारखण्ड की महान धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लड़कर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की। मगर दुर्भाग्य देखिए कि आज के अंग्रेज (मोडानी) चाहते हैं कि आदिवासियों का अपने ही जल, जंगल और जमीन पर कोई हक ना हो। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के हितों की रक्षा करने वाला कोई भी कानून लागू नहीं होना देना चाहती है।

क्योंकि उनका लक्ष्य आदिवासियों की जमीनों और अन्य संसाधनों को छीनकर अपने कारर्पोरेट मित्रों को देना है। मगर कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि वह आदिवासी हितों को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि वह प्रत्येक आदिवासी के संसाधनों पर किसी आज के अंग्रेज का कब्जा नहीं होने देगी। कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि आदिवासी समाज समृद्ध बने और उनकी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहे।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More