भूकम्पः फिलीपीन्स में तीन मरे, चीन को भी लगा झटका

मनीला/बीजिंग। कुछ दिनों पहले भारत को लगे भूकम्प के झटके अभी शांत भी नहीं पड़े थे कि फिलीपीन में आए भूकम्प ने तीन लोगों को लील लिया। वहीं उत्तर में चीन को भी भूकम्प के झटके महसूस हुए हैं। लेकिन वहां जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। मिली खबरों के मुताबिक दक्षिणी फिलीपीन के सुरिगाओ प्रांत में पिछले शनिवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद ने एक नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि मिंडानाओ द्वीप के उत्तरपूर्वी हिस्से में एक क्षेत्र में एक की मौत हो गई, और द्वीप के दक्षिणपूर्वी हिस्से में दो अन्य की मौत हो गई। एजेंसी ने कहा कि अपतटीय भूकंप से 48 अन्य घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि तेज भूकंप से तीन क्षेत्रों के लगभग 530,000 निवासी प्रभावित हुए हैं।

चीन के बारे में एक खबर ये भी पढ़ें…

सरहद पर टहल रहे हैं चीनी घुसपैठिए, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क

शनिवार रात सुरिगाओ डेल सुर प्रांत के हिनाटुआन शहर से लगभग 30 किमी उत्तर पूर्व में 25 किमी की गहराई पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप आने के बाद से 3,330 से अधिक झटके आए, जिनमें से दर्जनों की तीव्रता पांच और छह से अधिक थी। इस क्षेत्र में तेज़ झटके जारी हैं

चीन को भी लगा झटका

चीन में चिली के एसेन के तट पर मध्यम भूकम्प के झटके महसूस किये। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 01:58 बजे आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 10.0 किमी की गहराई में 44.25 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 78.39 डिग्री पश्चिम देशांतर में था।

(वार्ता /शिन्हुआ)

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More