कविता : अभिमान, स्वाभिमान

कर्नल आदि शंकर मिश्र
  कर्नल आदि शंकर मिश्र

जन्म से लेकर मृत्यु तलक
का सफ़र बहुत ही लम्बा है,
बचपन से वृद्धावस्था तलक
जीवन का सफ़र झरोखा है।

मेरा तेरा करते करते हम
सबने सारी उम्र बितायी है,
मेरा तेरा ना छोड़ सका कोई,
मन से मन न मिला सका कोई।

मंज़िल मन से मन मिलने की,
सारी उम्र से ज़्यादा लम्बी है,
कहाँ कभी मन मिल पाते हैं
‘मैं’ का हम होना मुश्किल है ।

‘मैं’ रूपी अभिमान किसी को
स्वाभिमानी नहीं बनने देता,
अभिमान नहीं आगे बढ़ने देता,
पर स्वाभिमान नहीं गिरने देता ।

‘मैं’ मैं ना रह जब ‘हम’ हो जाता है,
मित्र हमारा स्वाभिमान बन जाता है,
यही मित्र परिवार सदृश हो जाते हैं
यही बड़ा धन है, बाक़ी झूठे नाते हैं।

मित्र हमसफ़र सच्चा बन जाये,
तो सारी दौलत फीकी पड़ जाये,
दौलत तो जीवन में आती जाती है,
पर सच्चा मित्र तो सच्ची दौलत है।

अभिमानी इंसान नहीं बनकर
स्वाभिमानी बनकर देखें हम,
आदित्य इसी पराक्रम से अपने
सारी दुनिया का दिल जीतें हम।

 

Litreture

चाचा नेहरू.. अमर रहे

  बाल दिवस पर चाचा नेहरु। बच्चों मे खो जाते थे।। हंसते गाते खेल खेलते। सबको गले लगाते थे।।१।। यूं तो भारत के पीएम थे। नई दृष्टि नव चिंतन था।। आजादी के संघर्षों मे। सत्याग्रह अपनाते थे।।२।। गांधी की विचार धारा के। चाचा नेहरू पोषक थे।। कविता : चाहत और मंज़िलें भारत के उत्थान के […]

Read More
Litreture

ख़ुशियों की सरिता बहती हों

दीपों की सरिता सलिल बहे, मन में रोशनी की लहर जगे, जलते दीपक झिलमिल तारे हों, ख़ुशियाँ की सरिता बहती हों। तनहाई में हिलमिल मेले हों, मन में आनंद की आभा हो, दीवाली की खील मिठाई हो, ख़ुशियों की सरिता बहती हो। प्रेम के दीपक जगमग करते हों सपने सच होते भी दिखते हों, मन […]

Read More
Litreture

दान दिए धन ना घटे

लखवऊ। महाकवि तुलसीदास जी द्वारा रचित यह दोहा हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है, जो दान देने में विश्वास तो रखते हैं, लेकिन यह सोचते हैं कि उनके पास से धन या कोई वस्तु कम न हो जाए। दान करने से धन कम होता है, इस विचार को गलत सिद्ध करते हुए कविवर तुलसीदास […]

Read More