नेपाल के वरिष्ठ नेता सुभाष चन्द्र नेवांग लिंबू का हृदय गति रूकने से निधन

  • प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल  समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उमेश तिवारी

काठमांडू। नेपाल के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और संविधान सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र नेवांग (लिंबू) के असामयिक निधन पर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल समेत नेपाल के समस्त पार्टियों के नेताओं, बुद्धिजीवियों और प्रशासनिक अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि सुबास चंद्र नेमवांग (लिम्बु) का जन्म ईलाम जिले में 11 मार्च 1953 को हुई थी। आज 12 सितंबर 2023 को रात करीब दो बजे हृदय गति रूकने के कारण 70 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।  नेवांग नेपाल के एक कुशल राजनेता थे, जिन्होंने नेपाल की संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया । वह महेंद्र रत्न के पहले निर्वाचित स्वतंत्र छात्र संघ के अध्यक्ष थे । ईलाम में कैंपस और 1987 में नेपाल बार एसोसिएशन के महासचिव के रूप में भी वह चुने गए। फरवरी 2023 में उन्हें CPN-UML  से नेपाल के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के रूप में उतारा गया था, लेकिन वह नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल से चुनाव हार गए।

नेवांग के निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  नेवांग पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और मिलनसार नेता थे। उनके निधन से पार्टी ने एक कुशल और अच्छा नेता खो दिया है। राष्ट्रपति राम चन्द्र पौड़ेल,पूर्व राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, नेपाली कांग्रेस के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा,माधव कुमार नेपाल, डाक्टर बाबूराम भट्टराई, पूर्व गृह राज्यमंत्री देवेन्द्र कंडेल, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सांसद व पूर्व मंत्री दीपक बोहरा, रूपंदेही जिले के मंत्री संतोष पाण्डेय समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि  नेवांग के दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटी और एक बेटा है। जो विदेश में रहते हैं। उनके आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More