सीमा हैदर और प्रेमी सचिन लापता! 24 घंटे से नहीं मिला कोई सुराग

उमेश तिवारी


पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर आशिक सचिन के लिए लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, सीमा के साथ उसका प्रेमी सचिन भी पिछले 24 घंटे से गायब है उनका कहीं सुराग नहीं मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही पिछले 24 घंटे से अपने घर पर नहीं है। सोशल मीडिया पर खबरों में आने के बाद सीमा हैदर ने मीडिया से दूरी बना ली है। सूत्रों के अनुसार कल से दोनों का कोई पता नहीं है। बीते दिनों से देशभर की मीडिया इनके पास पहुंच रही थी। अचानक दोनों गायब हो गए है। ज्यादा भीड़ आ जाने की चलते सचिन के पिता ने घर के बाहर एक रजिस्टर रख दिया है। अब जो भी सीमा से मिलने जा रहा है उसके बारे में सभी जानकारियां रजिस्टर में नोट की जा रही हैं। फिर सीमा से कोई मुलाकात कर पा रहा है। सीमा के लिए लोग कई तरह के गिफ्ट भी ले जा रहे हैं।

सीमा हैदर पर कई लोग पाकिस्तानी जासूस होने का लगा रहे हैं आरोप

अपने चार बच्चों के साथ घर छोड़कर आई पाकिस्तानी महिला पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सीमा पर कई लोग पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उसे पाकिस्तान वापस भेजने की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में सीमा के प्रेमी सचिन से भी इस बारे में सवाल किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि सीमा को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा? इसपर सचिन ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई डर नहीं है। साथ ही सीमा के सचिन ने उम्मीद जताई कि उनकी पाकिस्तानी प्रेमिका को जल्द ही भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More