आम से आय के आयाम

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके आम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। योगी आदित्यनाथ ने इसे एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया। उसके बाद से देश विदेश तक उत्तर प्रदेश के आम को बड़ा बाजार मिला। इसका लाभ आम उत्पादक किसानों को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने विगत छह वर्षां में फसलों के उत्पादन व कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में जो सफल प्रयास किए हैं, आज उसके परिणाम लोगों के सामने हैं। प्रदेश सरकार राज्य की औद्यानिक फसलों व कृषि उत्पादों के निर्यात में सहूलियतें व सुविधाएं प्रदान कर रही है। किसानों के उत्पादों को अन्तरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 का शुभारम्भ किया। उन्होंने मॉस्को, दुबई व बहरीन को निर्यात किए जाने वाले आम के ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जुलाई में ही रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित ‘आमरस महोत्सव’ में प्रदेश के कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल सम्मिलित हुआ था।  प्रतिनिधिमण्डल ने वहां प्रदेश के आम की प्रजातियों की मांग की सम्भावनाओं को देखा। उत्तर प्रदेश के आम की मांग वहां बहुत ज्यादा है।  मॉस्को में आठ सौ रुपये किलो के दाम पर प्रदेश के बागवानों कृषकों के आम खरीदे जा रहे हैं। उनको प्रति किलो छह रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ नेकहा कि अपने कृषि उत्पादों को खाड़ी देशों व यूरोपीय देशों तक पहुंचाने का यह सबसे अच्छा समय है। आम महोत्सव का यह भी संदेश रहा। राज्य सरकार ने वाराणसी, लखनऊ, अमरोहा व सहारनपुर में पैक हाउस निर्मित कराएं हैं। विगत दिनों वाराणसी पैक हाउस से आम व ताजी सब्जियां दुबई के लिए निर्यात की गयीं। वैश्विक बाजार में हमारे कृषि उत्पादों की बहुत मांग है।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More