विदेश में भारतियों की सुरक्षा, अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर “भारत” का रुख साफ

शाश्वत तिवारी


जहाँ कोविड लोगों की चिंता का सबब बन रहा है तो वहीँ भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची का कहना है कि भारत सरकार चीन में कोविड संक्रमण की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत वैश्विक फार्मेसी के तौर पर हमेशा अन्‍य देशों की मदद करता है। मंत्रालय ने भारतीयों के लिए कोई परामर्श जारी नहीं किया है लेकिन भारतीयों को उन देशों के स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए जहां वे रह रहे हैं।

अफगानिस्‍तान में महिला शिक्षा पर जोर

ब्रीफिंग के दौरान अफगानिस्‍तान में महिला शिक्षा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत अफगानिस्‍तान में महिला शिक्षा को समर्थन देता रहा है। भारत अफगानिस्‍तान में समग्र और सभी का प्रतिनिधित्‍व, सभी अफगान नागरिकों और महिलाओं तथा लड़कियों के लिए समान अधिकार सुरक्षित करने वाली सरकार की स्‍थापना पर बल देता है।

कतर में फंसे नागरिको को निकालने का भी प्रयास

कतर में हिरासत में लिए गए आठ भारतीय नागरिकों के सम्‍बन्‍ध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार ने इस मामले को देखा है और भारतीय दूतावास उनसे बातचीत कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत इस सम्‍बन्‍ध में हर संभव सहयोग करेगा।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More